Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में 17 साल काम करने पर पोपटलाल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी जिंदगी का अहम…

Shyam Pathak on working in Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के पोपटलाल उर्फ श्याम पाठक ने कुछ वक्त पहले शो में अपने 17 साल के सफर पर दिल छू लेने वाला इंटरव्यू दिया था. साथ ही उन्होंने शो में अपनी शादी के ट्रैक और अपने किरदार को लेकर भी कई बातें की.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के सभी किरदार अपने आप में बहुत खास हैं. इनमें से कुछ तो ऐसे हैं, जिनके तकिया-कलाम से ही दर्शक आंख बंद करके उनकी पहचान कर सकते हैं. जैसे कि ‘कैंसल, कैंसल और कैंसल’. इस शब्द को सुनकर जेहन में सिर्फ एक ही नाम आता है, वह है पोपटलाल.
पोपटलाल यानी श्याम पाठक जो 17 साल से इस सुपरहिट कॉमेडी शो का मुख्य हिस्सा हैं. उनकी शादी का ट्रैक आज भी दर्शकों के पसंदीदा एपिसोड में से एक है. उन्होंने साल 2025 की शुरुआत में अपने इस किरदार को 17 साल तक जीने पर एक इंटरव्यू में बात की थी. उनका मानना है कि यह किरदार उनकी जिंदगी का बहुत ही अहम हिस्सा है.
श्याम पाठक ने 17 साल शो में काम करने पर क्या कहा?
पोपटलाल का किरदार निभाने वाले श्याम पाठक ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक पुराने इंटरव्यू में कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मैं खुद को तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कोई और किरदार निभाते हुए नहीं देख सकता. मुझे ऐसा लगता है कि मैं वाकई पोपटलाल की भूमिका निभा रहा हूं. लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि मैंने यह पेशा क्यों चुना, और मेरा जवाब सरल है- अभिनय मुझे एक ही जीवन में कई जिंदगियां जीने का मौका देता है. एक अभिनेता के तौर पर मुझे अलग-अलग किरदार निभाने का मौका मिलता है, लेकिन 17 साल तक इस शो का हिस्सा रहने के बाद पोपटलाल मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है.”
अपने किरदार से बहुत खुश हैं पोपटलाल
उन्होंने आगे कहा, “यह किरदार मेरे असली व्यक्तित्व से बिल्कुल अलग है- हम दो अपोसिट पोल्स की तरह हैं. लेकिन मैंने इसे हर दिन निभाने का आनंद लिया है और कभी इसके बारे में दोबारा नहीं सोचा. मैंने कभी नहीं सोचा कि अगर तारक का कोई और किरदार निभाता तो कौन होता. मैं अपनी भूमिका निभाकर वाकई खुश हूं और मैंने कभी इसके अलावा कुछ नहीं सोचा.
पोपटलाल के वेडिंग ट्रैक पर क्या बोले?
एक्टर ने कहा, “मैं पोपटलाल के वेडिंग ट्रैक के बारे में सभी निगेटिव कमेंट्स को पॉजिटिव रूप से लेता हूं क्योंकि मुझे पता है कि दर्शक भावनात्मक रूप से इस किरदार से जुड़े हुए हैं. वे हमें अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं. हर शाम 8:30 बजे वे अपने लिविंग रूम में साथ बैठते हैं, डिनर करते हुए हमारा शो देखते हैं.”
“यह जानकर खुशी होती है कि हम उनके चेहरों पर मुस्कान लाते हैं और उनका मनोरंजन करते हैं. यहां तक कि जब मुझे नकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलती हैं, तो मैं उन्हें सकारात्मक रूप से लेता हूं क्योंकि मैं उनकी भावनाओं को समझता हूं. इस इंटरव्यू के माध्यम से, मैं कहना चाहता हूं- आइए हम सभी प्रार्थना करें कि पोपटलाल को आखिरकार 2025 में अपनी बेहतर पत्नी मिल जाए.”
यह भी पढ़े: TMKOC के जेठालाल का जब बबिता जी पर फूटा गुस्सा, बोले- फालतू का एटीट्यूड…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










