Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में फिर से वापसी पर पुराने टप्पू ने तोड़ी चुप्पी, भव्य गांधी ने खुद बताई सच्चाई

Updated:
विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के पुराने टप्पू, फोटो- इंस्टाग्राम

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम भव्य गांधी की फिर से शो में वापसी हो रही, ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है. अब इन खबरों को एक्टर ने सिर्फ अफवाह बताया. उन्होंने कहा कि वह शो में नहीं वापस जा रहे.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू का किरदार सबसे पहले भव्य गांधी ने निभाया था. भव्य को इस रोल ने घर-घर में पहचान दिलाई. आज भले ही भव्य, असित मोदी के शो का हिस्सा नहीं है, लेकिन फैंस उन्हें टप्पू के नाम से ही जानते हैं. नौ साल तक एक्टर ने इस किरदार को निभाया और साल 2017 में सीरियल को छोड़ दिया. हाल ही में उनके फिर से शो में वापसी को लेकर अफवाहें सोशल मीडिया पर आ रही है. अब इसपर एक्टर ने रिएक्ट किया है. चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापसी को लेकर भव्य गांधी ने तोड़ी चुप्पी

भव्य गांधी ने जूम/टेली टॉक के साथ एक इंटरव्यू में तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापसी को लेकर एक्टर ने कहा, मैं लोगों से मिल रहे इतने प्यार को देखकर काफी खुश हूं. मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि लोग मुझे इतना प्यार करते हैं. दुख की बात है कि मैं शो में वापस नहीं आ रहा हू. एक इंटरव्यू में मैंने कहा था कि मैं शो में जाना चाहता हूं, लेकिन मैं अपनी फिल्म का प्रमोशन करने जाना चाहता हूं. मैं इस तरह से शो का हिस्सा बनना चाहता हूं कि मैं वहां अपनी फिल्म का प्रमोशन करने जाऊं.”

इस वजह से तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जाना चाहते हैं भव्य गांधी

भव्य गांधी ने कहा कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपनी फिल्म को प्रमोट करने जाना एक क्लोजर होगा. एक्टर ने कहा, ”क्योंकि जो बंदा जहां से सीख कर निकला है, उसी जगह पर जाकर फिर से अपनी फिल्म को प्रमोट करेगा… ये एक क्लोजर होगा मेरे लिए. एक सर्कल कंप्लीट होगा मेरे लिए. तो सिर्फ ये बात है. इसे गलत तरीके से कहा गया.”

तारक मेहता का उल्टा चश्मा कब शुरू हुआ था?

असित मोदी का शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा साल 2008 में शुरू हुआ था. शो को 17 साल हो गए. आप इसे सोनी सब चैनल पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की सोनू बनने वाली थी ये एक्ट्रेस, बोली- लगभग फाइनल हो गई थी रोल के लिए, इस वजह से हो गई रिजेक्ट

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola