Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 17 साल के सफर पर भावुक हुए मयूर वकानी, रिटायरमेंट को लेकर कह डाली बड़ी बात

Updated:
विज्ञापन
Mayur Vakani on Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

मयूर वकानी. Photo Source: Instagram

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मयूर वकानी ने शो में अपने 17 साल के सफर और रिटायरमेंट को लेकर दिया भावुक बयान दिया. वह बोले- सुंदर का किरदार आत्मा बन चुका है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: भारतीय टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय और लंबे समय तक चलने वाला कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले 17 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. इस शो के हर किरदार ने दर्शकों के दिल में अपनी अलग जगह बनाई है. शो में दयाबेन के भाई सुंदर की भूमिका निभाने वाले मयूर वकानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने 17 साल के सफर और रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया. आइए बताते हैं सबकुछ.

मयूर वकानी का 17 साल का अनुभव

मयूर वकानी ने इंडिया टुडे के साथ एक खास बातचीत में कहा कि शो का यह सफर सिर्फ हंसी-मजाक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों की भावनाओं से भी जुड़ा हुआ है. उन्होंने एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि एक महिला कैंसर से जूझ रही थीं और तारक मेहता देखने की उम्मीद ने उन्हें जिंदगी से लड़ने की ताकत दी. महिला ने शो को अपनी दवा बताया और कहा कि यही वजह थी कि वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को हरा सकीं. इस वाकये ने मयूर को गहराई से प्रभावित किया.

रिटायरमेंट को लेकर मयूर का बयान

रिटायरमेंट के बारे में मयूर वाकाणी ने कहा, “लोग सुंदर को ऐसे प्यार करने लगे हैं मानो वो सचमुच आत्मा बन गया हो. गीता कहती है कि आत्मा सिर्फ शरीर बदलती है. उसी तरह, सुंदर का किरदार भी अब आत्मा जैसा हो गया है. अगर एक दिन मैं यहां नहीं भी रहूंगा, तो भी अगर कोई और कलाकार सुंदर का किरदार निभाएगा, तो किरदार का सार वही रहेगा. अगर ईश्वर ने चाहा, तो मैं इस शो के साथ रिटायर होना पसंद करूंगा. लेकिन कल चाहे जो भी हो, मैं ईश्वर का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे सुंदर के किरदार के जरिए जीने का मौका दिया और तारक मेहता का भी, जिन्होंने यह विरासत बनाई.”

यह भी पढ़े: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में दयाबेन की वापसी पर भाई सुंदरलाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में एक मां की भूमिका निभा रही हैं

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola