Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में इस शख्स की हुई एंट्री, जेठालाल-भिड़े सहित सोसाइटी वालों पर पैसों की बारिश

Updated:
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड काफी धांसू होने वाले हैं, क्योंकि शो में एक नई एंट्री हुई है. जिसमें गोकुलधाम सोसाइटी पर पैसों की बारिश हो रही है. वह खूब सारे पैसे लगाने का फैसला करते हैं.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 17 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. यही वजह है कि टीआरपी चार्ट में ये काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है. सीरियल की लेटेस्ट एपिसोड की बात करें तो शो में इन-दिनों गोकुलधाम सोसाइटी पर पैसों की बारिश हो रही है. इसी के साथ एक नई एंट्री भी हुई है, जिसके जाल में भिड़े से लेकर मेहता साहब, अय्यर, सोढ़ी और जेठालाल तक फंस चुके हैं.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में हुई नई एंट्री

दरअसल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में माया नाम की लड़की की एंट्री हुई है, जो गोकुलधाम वालों को पैसा इन्वेस्टमेंट करने की सलाह देती है. दरअसल मेहता साहब को पैसों की बारिश नाम के ग्रुप में ऐड किया जाता है. जिसमें लोगों ने पैसा लगाकर बाइक, मंगलसूत्र जैसे सामान खरीदे हैं. इसमें कई बड़ी हस्ती भी है. ऐसे में तारक पैसा निवेश करने का फैसला करते हैं. वह अन्य सोसाइटी वालों को भी यह सलाह देते हैं और सब 10 हजार पहली बार में लगाते हैं.

जेठालाल को पैसों की बारिश ऐप पर होता है शक

हालांकि जेठालाल को बेचैनी होने लगती है, वह सोचता है कि कोई भी अपना पैसा इन्वेस्ट करने के बाद क्यों नहीं निकाल रहा है. बाघा उसकी चिंताओं को खारिज करते हुए कहता है कि जब रिटर्न इतना अच्छा है, तो पैसे निकालने की कोई जरूरत नहीं है. जेठालाल भी फिर से निवेश करने का फैसला करता है, लेकिन ऐसा नहीं कर पाता, क्योंकि वह सोचने पर मजबूर हो जाता है कि यह सिर्फ एक छोटी सी समस्या है या आगे आने वाली किसी बड़ी समस्या का संकेत है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड में क्या होगा खास

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि भिड़े 7 लाख से ज्यादा निवेश करने का फैसला करते हैं. इधर सोढ़ी भी 8 लाख तक का लोन लेने का फैसला करता है. हंसराज हाथी और कोमल भाभी सीए से अपनी 10 लाख की कमाई देने के लिए कहते हैं. अय्यर भी इतने ही पैसे लगाएगा. फिर सारे सोसाइटी वाले क्लब हाउस में बैठते हैं और माया उन्हें निवेश के बारे में कुछ अनाउंस करती है.

यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2 Worldwide Box Office Collection: दुनियाभर में केसरी 2 फ्लॉप हुई सुपरहिट, कलेक्शन पर डालें नजर

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola