रामायण इवेंट में भावुक हुए रणबीर कपूर, कहा भगवान राम का रोल निभाना बड़ी जिम्मेदारी, अरुण गोविल ही मेरी प्रेरणा

Updated:
विज्ञापन

रामायण के इवेंट में रणबीर कपूर ने कहा, कई पीढ़ियों के मन में भगवान राम की छवि बनाने के लिए अरुण गोविल को किया शुक्रिया

विज्ञापन

Ramayana Movie Ranbir on Arun Govil:  भगवान श्री राम का किरदार निभाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और रणबीर कपूर ने साफ कहा कि उन्होंने अरुण गोविल से प्रेरणा ली है, जिन्हें आज भी लोग इस किरदार से जोड़कर देखते हैं. नई दिल्ली में नितेश तिवारी की 'रामायण' के 'प्रथम संकल्प' इवेंट में, एक्टर ने अनुभवी स्टार अरुण गोविल का सम्मान किया और रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो के जरिए कई पीढ़ियों के मन में भगवान राम की छवि बनाने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया. आपको बता दें,अरुण गोविल फिल्म में राजा दशरथ का किरदार निभा रहे हैं. 

What Ranbir Kapoor Said: अगर में आपके तरह थोड़ा भी कर पाऊं, मेरी मेहनत सफल हो जाएगी

रामायण ट्रेलर लांच के दौरान, रणबीर कपूर काफी भावुक दिखे. उन्होंने अरुण गोविल की तारीफ करते हुए कहा की, "सर, आपने ये जिम्मेदारी को सालों से खूबसूरती से, सच्ची तरह से और काफी गरिमा से पेश किया है. आपका ये सफर मेरे जैसे एक्टर से और हर उस इंसान को, जिसने भी रामानंद सागर की रामायण देखी है, भरोसा और प्रेरणा दी है. जैसे आपने भगवान श्री राम को अपने अंदर उतारा है, अगर मैं इतना भी कर पाऊं तो मेरी मेहनत सफल हो जाएगी.”

">

एक्टर ने आगे कहा, “बचपन से सर, भगवान श्री राम का आशीर्वाद और उनकी सीख और आपका चेहरा दिल में रख कर बड़ा हुआ हूं. हम आपसे ऐसे प्यार करते हैं जैसे आप हमारे अपने हो.

Arun Govil as Raja Dashrath: यह राम जी की  दुनिया है, अच्छा ही लगता है, अच्छा ही लगेगा

वेटेरन एक्टर अरुण गोविल ने रामायण इवेंट में अपने कैरेक्टर और काम करने का अनुभव शेयर किया. उन्होंने बताया की, “यह एक ऐसी फिल्म है जिसने भारतीय सिनेमा को हॉलीवुड के बराबर ला खड़ा किया है. जब उनसे अपने किरदार के अनुभव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया की, “यह राम जी की दुनिया है, अच्छा ही लगता है, अच्छा ही लगेगा. इस बार, मैं एक अलग किरदार निभा रहा हूं. मैं सोचता था कि जब मैंने उस एक्टर (रणबीर कपूर) को वही किरदार निभाते देखा जो मैंने उस समय निभाया था, तो मैंने कैसा महसूस किया था.

">

अरुण गोविल ने  रामायण के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के साथ काम करने का भी अनुभव शेयर किया और कहा की, “नमित जी बधाई के हकदार हैं. उनके साथ काम करके मुझे बहुत अच्छा लगा. वह ज्यादा कुछ नहीं कहते और अपनी खामोशी में ही सब कुछ धीरे से बयां कर देते हैं. दोनों (नमित मल्होत्रा ​​और नितेश तिवारी) बहुत अच्छे इंसान हैं और आप लोगों के साथ काम करना बहुत सुखद रहा."

About Ramayana: रामायण के बारे में

नितेश तिवारी की रामायण की स्टारकास्ट काफी इंटरेस्टिंग है, और लोग बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे है. फिल्म में भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर हैं वहीं साई पल्लवी देवी सीता का किरदार निभा रही हैं. साउथ स्टार यश रावण के रोल में नजर आएंगे, इस फिल्म से वह बॉलीवुड में डेब्यू भी कर रहे हैं. दशरथ के रोल के लिए अरुण गोविल को चुना गया है, वहीं सनी देओल भगवान हनुमान का दमदार रोल निभाएंगे.

फिल्म में लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे, कैकेयी के रोल में लारा दत्ता, शूर्पणखा के रोल में रकुल प्रीत सिंह, मंदोदरी के रोल में काजल अग्रवाल भी शामिल हैं. इनके साथ विवेक ओबेरॉय विद्युतजिह्वा के रोल में, कुणाल कपूर भगवान इंद्र के रोल में, आदिनाथ कोठारे भरत के रोल में और मोहित रैना, जिनके भगवान शिव के रोल में नजर आने की उम्मीद है.

यह भी पढ़े: रणबीर ने खुद को भगवान राम के किरदार में समर्पित कर दिया','रामायण' पर यश बोले- ये सिर्फ फिल्म नहीं, भारत का ड्रीम प्रोजेक्ट है


विज्ञापन
Asha Kumari

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola