Rajesh Sharma Health Update: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए राजेश शर्मा, कीड़े के काटने से बिगड़ी थी तबीयत

Updated:
विज्ञापन

राजेश शर्मा, फोटो- इंस्टाग्राम

Rajesh Sharma Health Update: 'फौजी' की शूटिंग के दौरान कीड़े के काटने से राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ गई थी. इलाज के बाद अब वह मुंबई लौट आए हैं और जल्द ही प्रभास की फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू करेंगे.

विज्ञापन

Rajesh Sharma Health Update: एक्टर राजेश शर्मा की तबीयत को लेकर फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. कुछ दिन पहले प्रभास की फिल्म 'फौजी' की शूटिंग के दौरान एक जहरीले कीड़े के काटने से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. अब इलाज के बाद वह पूरी तरह खतरे से बाहर हैं और मुंबई लौट आए हैं. जल्द ही वह दोबारा फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे.

विज्ञापन

Rajesh Sharma Insect Bite: आखिर क्या हुआ था?

यह घटना हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में फिल्म 'फौजी' की शूटिंग के दौरान हुई. शूटिंग खत्म होने के बाद राजेश शर्मा सेट पर मौजूद कुछ लोगों से बात कर रहे थे. तभी उन्हें किसी जहरीले कीड़े या मकड़ी ने काट लिया. शुरुआत में उन्हें लगा कि यह मामूली कीड़े का काटना है, इसलिए उन्होंने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया.

लेकिन हैदराबाद से कोलकाता पहुंचने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. उन्हें तेज बुखार आया और बेचैनी बढ़ गई. इसके बाद उन्हें तुरंत कोलकाता के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Rajesh Sharma Latest Health: अब कैसी है तबीयत?

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने बताया कि राजेश शर्मा अब पहले से काफी बेहतर हैं. इलाज के दौरान उनका शुगर लेवल बढ़ गया था, जिससे कुछ दिक्कतें हुईं, लेकिन अब उनकी हालत पूरी तरह स्थिर है. वह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर मुंबई लौट चुके हैं और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार कुछ दिनों का आराम कर रहे हैं.

Rajesh Sharma Fauzi: कब करेंगे शूटिंग पर वापसी?

अच्छी खबर यह है कि राजेश शर्मा जल्द ही प्रभास की फिल्म 'फौजी' के सेट पर लौटेंगे. डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है. पूरी तरह फिट होने के बाद वह फिर से शूटिंग शुरू करेंगे. हाल ही में वह अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' में भी नजर आए थे.

यह भी पढ़ें: Rajesh Sharma Health Update: प्रभास की फिल्म के सेट पर राजेश शर्मा को कीड़े ने काटा, पैर में फैला इंफेक्शन, हालत गंभीर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola