Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गोली ने शो के एक एपिसोड में शाहरुख-सलमान संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात

शाहरुख खान और सलमान संग काम करने पर क्या बोले कुश शाह, फोटो- इंस्टाग्राम
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा लंबे समय से दर्शकों का पसंदीदा शो रहा है, जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स भी फिल्मों के प्रमोशन के लिए नजर आ चुके हैं. शाहरुख खान और सलमान खान भी शो का हिस्सा बन चुके हैं. उनके साथ काम करने अनुभव कुश शाह ने शेयर किया.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा लंबे समय से दर्शकों को हंसा रहा है. शो का हिस्सा कई बॉलीवुड सितारे भी रह चुके हैं, जो अपनी मूवीज के प्रमोशन के लिए सीरियल में आते थे. शो की कास्ट को शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम करने का मौका मिला. दोनों एक्टर्स शो में शामिल हुए, लेकिन उनके काम करने का अंदाज बिल्कुल अलग था. इस बारे में ‘गोली हंसराज हाथी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर कुश शाह ने बताया. आइए जानते हैं कुश ने क्या कहा.
सलमान खान ने 8 पेज का सीन 2 पेज में कर दिया
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एपिसोड 1260 में सलमान खान नजर आए थे. साल 2014 में सलमान अपनी फिल्म ‘जय हो’ को प्रमोट करने के लिए आए थे. एक इंटरव्यू में कुश ने सलमान संग काम करने पर कहा, जब उन्हें सीन की स्क्रिप्ट दी गई तो उन्होंने पन्ने पलटते हुए बताते जा रहे थे, “ये नहीं होगा, ये भी नहीं होगा.” गोली ने बताया कि भाईजान ने करीब 8 पेज की स्क्रिप्ट को छोटा करके सिर्फ 2 पेज का कर दिया. इसके बाद उसी सीन में गरबा खेलते-खेलते वह सीन से बाहर हो गए.
शाहरुख खान को याद थी स्क्रिप्ट की हर लाइन
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में शाहरुख खान साल 2015 में अपनी फिल्म ‘दिलवाले’ के प्रमोशन के लिए आए थे. कुश शाह ने उनके बारे में कहा, उनके पास 5-8 घंटे का समय था. उन्होंने एक बार स्क्रिप्ट पढ़ी और स्क्रिप्ट की हर लाइन उनकी जुबान पर था. कुश ने ये भी बताया कि उनलोगों ने किंग खान की वैनिटी वैन में बैठकर केआरके की मैच भी देखी थी.
कुश शाह अब नहीं हैं तारक मेहता शो का हिस्सा
कुश शाह ने साल 2024 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा को अलविदा कह दिया था. उनकी जगह शो में अब धर्मित शाह नजर आते हैं. एक्टर ने विदेश में आगे की पढ़ाई के लिए असित मोदी के शो को छोड़ दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










