Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सालों बाद गोली ने कवि कुमार आजाद के निधन पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

kush shah on Kavi Kumar Azad death
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में डॉक्टर हाथी का रोल पहले कवि कुमार आजाद निभाते थे. उनका साल 2018 में निधन हो गया. उनकी जगह निर्मल सोनी ने ली, लेकिन फैंस आज भी कवि कुमार को याद करते हैं. गोली का रोल निभा चुके कुश शाह ने भी बताया कि वह उन्हें बहुत मिस करते हैं.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अबतक कई कलाकार बदल चुके हैं, लेकिन सीरियल को दर्शकों से लगातार प्यार मिल रहा है. शो में डॉक्टर हंसराज हाथी का किरदार कवि कुमार आजाद निभाते थे. हालांकि साल 2018 में उनका निधन हो गया था. शो में उनकी जगह फिर एक्टर निर्मल सोनी ने लिया. हालांकि फैंस कवि कुमार को बहुत मिस करते हैं. एक और शख्स है जो उन्हें काफी याद करता है. शो में गोली का रोल निभा चुक कुश शाह ने उनके निधन पर बात की.
कवि कुमार आजाद के निधन पर सालों बाद कुश शाह ने तोड़ी चुप्पी
कुश शाह ने ईटाइम्स संग एक इंटरव्यू में कवि कुमार आजाद के निधन पर अपने रिएक्शन को लेकर कहा कि जब आजाद अंकल का निधन हुआ, तब मैंने एक भी आंसू नहीं बहाया. मैं खुद से बार-बार सवाल करता रहा कि मैंने अपने कई करीबी लोगों को खोया है, फिर मैं इमोशनल क्यों नहीं होता. मैं खुद से पूछता था, लेकिन फिर समझ में आया कि दुख जताने का मेरा तरीका अलग है. मैं रोता नहीं, लेकिन उनके बारे में लगातार सोचता रहता हूं. जैसे जब मैं कोई सीन करता था, तो सोचता कि अगर यहां आजाद अंकल होते तो क्या करते.
कुश शाह बोले- उन्होंने कभी ये नहीं सोचा कि लोग क्या कहेंगे
कुश शाह ने आगे कहा कि आजाद अंकल एक जबरदस्त इंसान थे. उन्होंने कभी ये नहीं सोचा कि लोग क्या कहेंगे. वह एक कमाल के कवि थे. उन्होंने बेहतरीन कविताएं लिखी हैं और जिस अंदाज में वो उन्हें सुनाते थे, वो वाकई लाजवाब था. कुश ने उनके बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने मुंबई के मालाड में कुसुम रोल्स का बिजनेस शुरू किया था, जो अब उनका परिवार संभालता है. वह एक बेहद शानदार इंसान थे और मैं उन्हें बहुत प्यार करता हूं.
यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










