Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: फिर भूतों के चंगुल में फंसे गोकुलधाम वाले, इस शख्स ने बनाया मोहरा
Sachin Shroff on Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों देखेंगे कि गोकुलधाम सोसाइटी वाले एक बार फिर भूतों की चंगुल में फंसे जाएंगे और ये सारा किया धरा किसी और का नहीं बल्कि मेहता साहब के बॉस का होगा.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 17 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. यही वजह है कि यह टीआरपी चार्ट में भी काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है. लेटेस्ट एपिसोड मेहता साहब, उनकी पत्नी अंजलि और उनके बॉस पर बेस्ड है. जहां जेठालाल के परम मित्र को लगता है कि उनके बॉस उन्हें छुट्टियां मनाने के लिए हॉलीडे होम में भेज रहे हैं, लेकिन सच तो ये है, कि वह देखना चाहते हैं कि वहां सचमें भूत है या नहीं.
हॉलीडे होम में मेहता साहब के साथ जाएगा पूरा गोकुलधाम सोसाइटी
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शक देखते हैं कि मेहता साहब अपने बॉस को बोलते हैं कि क्या वह हॉलीडे होम में अपने गोकुलधाम परिवार वालों को लेकर जा सकते हैं, इसपर वह हामी भर देते हैं, वह कहते हैं, वह मेरा भी परिवार है, ऐसे में वह लोग भी जा सकते हैं. मेहता साहब तुरंत सोसाइटी वालों को कॉल करके ये खुशखबरी देते हैं. जिससे माधवी भाभी, बबीता जी और रोशन भाभी खुश हो जाती है.
गोकुधाम वालों को इस शख्स ने बनाया मोहरा
सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मेहता साहब के बॉस भूत का भूत और पानी का पानी करने के लिए गोकुधाम वालों को मोहरा बनाएंगे. क्या सोसाइटी वाले फिर किसी साये के चंगुल में फंस जाएंगे या फिर वह एक संदेश देंगे कि भूत वगेरा कुछ भी नहीं होता है. दरअसल मामला तबसे शुरू हुआ, जब मेहता साहब ने अपने बॉस के रुपये पैसों की बारिश ऐप में लगाए थे, जहां वह डूब गए. हालांकि बाद में पोपटलाला की सूझबूझ के कारण वह मिल भी गया. इसी मामले के बाद मेहता साहब ने बॉस से छुट्टी मांगी थी. जिसके बाद वह अब भूतिया घर में जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें- The Bengal Files Teaser Review: विस्फोटक अतीत फिर आएगा सामने, दुर्गा मां की जलती तसवीर है सबूत, धांसू टीजर आउट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










