अनुपमा: दिवाकर निकला धोखेबाज, नाम बदलकर पाखी को बना रहा था बेवकूफ

Updated:
विज्ञापन
अनुपमा: दिवाकर निकला धोखेबाज, नाम बदलकर पाखी को बना रहा था बेवकूफ

अनुपमा: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, अर्जुन और टीना को माता-पिता का अपमान करने पर डांटती है. मनप्रीत और रविंदर नया जीवन शुरू करने का फैसला लेते हैं. दूसरी ओर पाखी दिवाकर संग जाने की जिद करती है.

विज्ञापन

अनुपमा: स्टरा प्लस के सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु, अर्जुन और टीना को उनके बर्ताव के लिए फटकार लगाती है. वह कहती है कि पैसों के लिए माता-पिता को दुख देना सबसे बड़ा पाप है. वह कहती है कि माता-पिता पूरी जिंदगी बच्चों के भविष्य के लिए कुर्बानी देते हैं, लेकिन कई बार बच्चे उनकी कद्र नहीं करते. अनुपमा तंज कसते हुए कहती है कि जो बच्चे अपने बूढ़े मां-बाप को तीर्थ तक नहीं भेज सकते, लेकिन खुद घूमने-फिरने और मौज-मस्ती पर पैसे खर्च करते हैं. वह समझाती है कि माता-पिता को भी अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए.

मनप्रीत-रविंदर का फैसला

मनप्रीत और रविंदर, अनुपमा की बातों से हिम्मत पाते हैं और नया जीवन शुरू करने का फैसला करते हैं. नासिर बताता है कि वकील से बात हो चुकी है, अगर अर्जुन और टीना दोबारा घर के पास आए तो कानूनी कार्रवाई होगी. सोसाइटी के लोग भी अर्जुन और टीना के बर्ताव को लेकर उन्हें बुरा-भला कहते हैं. अनुपमा कहती है कि हर बेटा श्रवण कुमार नहीं होता, इसलिए माता-पिता को समय रहते अपने लिए भी कुछ बचा कर रखना चाहिए. दूसरी ओर, पाखी घर में परितोष से सफाई करने को कहती है क्योंकि दिवाकर के लौटने की बात करती है. लीला और किंजल को शक है कि दिवाकर वापस नहीं आएगा. पाखी कहती है कि वह शादी के बाद दिवाकर के साथ चली जाएगी, चाहे कोई कुछ भी कहे.

दिवाकर की सच्चाई आई सामने

इसी बीच अनुपमा दोस्तों के साथ समय बिताती है. अचानक वह रेस्टोरेंट में दिवाकर को एक औरत और बच्चे के साथ देख लेती है. उसे पता चलता है कि दिवाकर पहले से शादीशुदा है और उसका असली नाम करण है. यह जानकर अनुपमा हैरान रह जाती है. वह उसकी पत्नी से मिलती है, जो बताती है कि वे अपने बेटे का जन्मदिन मना रहे हैं. अनुपमा, दिवाकर और उसके परिवार का वीडियो बना लेती है. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दिवाकर, पाखी से सगाई करने का फैसला करता है. अनु अपनी बेटी को दिवाकर वाला वीडियो दिखा देती है. वीडियो देखकर पाखी गुस्से में दिवाकर को थप्पड़ मारती है.

यह भी पढ़ेंअनुपमा: जेल जाने की नौबत में टीना-अर्जुन, पराग को बदनाम करने की साजिश?

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola