ePaper

TMKOC: शो में 'दयाबेन' की होगी वापसी, रक्षाबंधन स्पेशल एपिसोड में आएंगी नजर? ऐसी है चर्चा

Updated at : 06 Aug 2020 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
TMKOC: शो में 'दयाबेन' की होगी वापसी, रक्षाबंधन स्पेशल एपिसोड में आएंगी नजर? ऐसी है चर्चा

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, dayaben, disha vakani : तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी जगत का काफी लोकप्रिय कार्यक्रम है. इस सीरियल के किरदार अपनी अलग-अलग स्टाइल से लोगों को खूब हंसाते है. शो में लंबे समय से दिशा वकानी (Disha Vakani) यानी दयाबेन गायब हैं. अब खबर आ रही है कि जल्द ही दिशा शो में दोबारा एंट्री कर सकती हैं. वो रक्षा बंधन वाले एपिसोड में नजर आ सकती है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, dayaben, disha vakani : तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी जगत का काफी लोकप्रिय कार्यक्रम है. इस सीरियल के किरदार अपनी अलग-अलग स्टाइल से लोगों को खूब हंसाते है. शो में लंबे समय से दिशा वकानी (Disha Vakani) यानी दयाबेन गायब हैं. अब खबर आ रही है कि जल्द ही दिशा शो में दोबारा एंट्री कर सकती हैं. वो रक्षा बंधन वाले एपिसोड में नजर आ सकती है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तारक मेहता का उल्टा चश्मा के आने वाले एपिसोड्स में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा. कहा जा रहा है कि इस खास मौके पर मेकर्स फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज प्लान कर रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि रक्षा बंधन वाले एपिसोड में दयाबेन अपनी अदाकारी से लोगों को एंटरटेन कर सकती हैं.

हालांकि इस खबर पर अब तक मेकर्स ने कुछ नहीं कहा है. लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि रक्षा बंधन के एपिसोड में दयाबेन की एंट्री हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो फैंस की इच्छाएं जल्द ही पूरी हो सकती हैं और वो दोबारा से दयाबेन को शो में सबको हंसाते हुए देख पाएंगे. बता दें साल 2017 में एक्ट्रेस दिशा वकानी ने मैटरनिटी लीव ली थी, जिसके बाद ये खबरें आई थीं कि दिशा पटानी ने शो को छोड़ दिया है. हालांकि एक बार फिर उनकी एंट्री की खबरें सुनकर फैन्स को काफी एक्साइटमेंट होगी.

Also Read: TMKOC: शो के जेठालाल से लेकर माधवी भाभी तक, जानिये इनके परिवार से जुड़ी बातें…

इससे पहले शो में मिसेज रोशन सोढ़ी की भूमिका निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने भी ऐसी हिंट दी थी कि दिशा वकानी जल्द ही शो में वापसी कर सकती हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में जेनिफर ने कहा था, ‘मैं दिशा को सेट पर बहुत मिस करती हूं लेकिन समझ सकती हूं कि इस वक्त उनके लिए बेटी स्तुति की देखभाल ज्यादा जरूरी है.

बता दें कि इस शो में जेठालाल और दयाबेन की जोड़ी लोगों को खूब हंसाती है. दयाबेन की गजब की एक्टिंग और बोलने के अलग लहजे ने उन्हें टीवी की कॉमेडी क्वीन बना दिया. असल में दिशा वकानी ने मयूर पंड्या से साल 2015 में शादी की हैं. मयूर मुंबई बेस्ड एक चार्टेड अकाउंटेंट है. उन दोनों की एक बेटी भी है. एक इंटरव्यू में दिशा ने अपनी लवस्टोरी बताते हुए कहा, ‘मिले तो थे हम लोग, लेकिन किसी के जरिए हमारी मुलाकात नहीं हुई थी. एक चीज थी जिसके जरिए हम मिले थे और कुछ समय तक हम दोनों मिलते रहे. फिर हमने शादी करने का फैसला लिया था.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola