Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में पोपटलाल संग काम करने पर चकोरी ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Updated:
विज्ञापन
Swati Sharma working with popatlal in Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Swati Sharma working with popatlal in Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भूतनी वाले ट्रैक ने दर्शकों को काफी हंसाया और डराया भी. लेटेस्ट ट्रैक की वजह से असित मोदी का शो टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे है. शो में स्वाति शर्मा ने पोपटलाल संग काम करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा का लेटेस्ट एपिसोड दर्शकों को काफी मजेदार लग रहा है. ट्रैक की वजह से तारक मेहता शो बीते तीन हफ्तों से टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर बना हुआ है. शो में भूतनी वाला एपिसोड दिखाया जा रहा है. भूतनी चकोरी का किरदार एक्ट्रेस स्वाति शर्मा निभा रही है. स्वाति ने एक इंटरव्यू में सीरियल के स्टारकास्ट से मिलने पर अपना रिएक्शन दिया.

स्वाति शर्मा ने पोपटलाल संग काम करने पर किया रिएक्ट

स्वाति शर्मा ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपने पहले सीन को लेकर ईटाइम्स संग बात की. एक्ट्रेस ने कहा, मेरा पहला सीन पोपटलाल जी के साथ था, जिसमें उसके पैर से कांटा निकालते है और ये एक क्यूट पल था. मैं उस समय वह सीन करने में बहुत नर्वस थी. मैं श्यामजी को सीन परफॉर्म करते हुए देख रही थी और मुझे अहसास हुआ कि वह एक बीट भी मिस नहीं करते है. वह सब कुछ इतनी आसानी से कर लेते हैं कि लोग उन्हें पोपटलाल के रूप में बेहद पसंद करते हैं. मुझे डर था कि कहीं मैं सीन में ओवरएक्ट न कर जाऊं. साथ ही एक दबाव भी था कि कहीं लोग मेरे पंच पर नहीं मेरे ऊपर ना हंसने लगे, वह एक चैलेंज था.

स्वाति शर्मा बोली- श्यामजी मुझसे पूछते…

स्वाति शर्मा ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के स्टारकास्ट के साथ काम करने पर कहा, हर किसी ने सेट पर मेरा अच्छे से वेलकम किया और मुझे सीन अच्छा परफॉर्म करने के लिएक मोटिवेट किया. श्यामजी मुझसे पूछते रहे कि मैं कंफर्टेबल हूं. मंदार सर ने मेरे काम की तारीफ की, सोनालिका मैम ने मेरे लुक की तारीफ की. मेरी तबियत ठीक नहीं थी और सबने मेरा काफी ध्यान रखा. मुझे ऐसा लगा कि मैं अपनी फैमिली के साथ हूं.

यहां पढ़ें- Border 2 की शूटिंग के बाद रामायण की तैयारी में जुटे सनी देओल, क्लीन शेव में दिखे जबरदस्त, फैंस बोले- भगवान हनुमान के रोल…

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola