Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah शो का हिस्सा बनने पर चकोरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये एक छोटा सा किरदार है

Swati Sharma in Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा का लेटेस्ट ट्रैक दर्शकों को पसंद आ रहा है. शो में भूतनी वाला ट्रैक दिखाया जा रहा है. भूतनी का रोल स्वाति शर्मा निभा रही है. उन्होंने शो का हिस्सा बनने पर बात की. साथ ही कहा कि उन्होंने शो में अपना बेस्ट दिया है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: असित मोदी का शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा 17 सालों से दर्शकों को हंसा रहा है. हर बार यूनिक स्टोरीलाइन से सीरियल दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है. कभी अपने ट्रैक तो कभी स्टारकास्ट की वजह से शो चर्चा में बना रहता है. हाल ही में जेठालाल, बबीता जी के शो छोड़ने की खबरों से फैंस परेशान हो गए थे. हालांकि जब दर्शकों को पता चला कि वह दोनों शो का हिस्सा बने हुए है, तो उन्होंने राहत की सांस ली. इस बीच सीरियल में चकोरी का रोल निभा रही एक्ट्रेस स्वाति शर्मा ने भूतनी ट्रैक को लेकर बात की.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा का ऑफर मिलने पर क्या बोली स्वाति शर्मा?
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इन दिनों भूतनी वाला ट्रैक दिखाया जा रहा है. इसमें भूतनी के किरदार में स्वाति शर्मा नजर आ रही है. उन्होंने इस ट्रैक को लेकर ईटाइम्स संग बातचीत में कहा, तारक मेहता शो का हिस्सा बनना एक शानदार अहसास है. यहां का काम करने का माहौल बहुत शानदार है, सभी लोग बहुत अच्छे हैं और मैं बहुत कुछ सीख रही हूं. यह शो पिछले 17 सालों से चल रहा है और आज भी हर उम्र के दर्शकों द्वारा पसंद किया जाता है. जब मुझे पहली बार ऑफर मिला तो मुझे बताया गया कि चकोरी का किरदार सिर्फ कुछ एपिसोड्स के लिए है. हालांकि ये एक छोटा सा किरदार है, लेकिन मुझे इसे खास बनाना था. मेरा मानना था कि अगर मैं दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ सकूं, तो लोग मुझे और देखना चाहेंगे. मैंने अपना बेस्ट दिया और मुझे गर्व है कि मैंने अच्छा किया.
स्वाति शर्मा बोली- फैंस ने कहा ऐसी भूतनी…
एक्ट्रेस स्वाति शर्मा ने कहा, मैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हमेशा से फैन रही हूं और यहां काम करने का मौका मिलने किसी सपने के सच होने जैसा है. मैं इस मौके के लिए पूरी तरह से ग्रेटफुल हूं. जब उनसे पुराने भूतनी ट्रैक से तुलना पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, अच्छी बात ये रही कि फैंस से मुझे पुराने भूतनी ट्रैक को लेकर कोई तुलना सुनने में नहीं मिली. मुझे सोशल मीडिया पर फैंस से कई सारे पॉजिटिव मैसेज मिले. उन्होंने कहा कि ऐसी भूतनी से तो डर ही नहीं लग रहा, अगर ऐसी भूतनी हो तो प्यार हो जाए. मुझे कोई नेगेटिव फीडबैक नहीं मिला. उन्हें मेरा परफॉर्मेंस पसंद आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










