Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: भिड़े की पॉपुलैरिटी पर पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वह एक असाधारण अभिनेता हैं

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के भिड़े यानी मंदार चंदवादकर की पत्नी स्नेहल चंदवादकरने पति की पॉपुलैरिटी पर की बात. Image Source: Instagram
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के भिड़े यानी मंदार चंदवादकर की पत्नी स्नेहल ने उनकी पॉपुलैरिटी पर मजेदार किस्से शेयर किए. जानें कैसे फैंस उन्हें भी माधवी समझ लेते हैं और फिर आगे क्या होता है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के भिड़े यानी मंदार चंदवादकर की पत्नी स्नेहल चंदवादकर ने हाल ही में अपने पति की पॉपुलैरिटी पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे शो की वजह से अक्सर उनके साथ मजेदार और फनी किस्से होते रहते हैं. आइए आपको सबकुछ बताते हैं.
भिड़े की लोकप्रियता पर पत्नी का रिएक्शन
टेली टॉक/जूम के साथ एक इंटरव्यू में स्नेहल ने मजाकिया अंदाज में कहा, “वह एक असाधारण एक्टर हैं, मुझसे कहीं ज्यादा पॉपुलर. मैं खुद को उनसे कम मानती हूं, इसलिए मैंने एक्टिंग की बजाय प्रोडक्शन पर फोकस करने का फैसला किया है.”
इस पर मंदार ने हंसते हुए कहा, “स्वाभाविक रूप से, निर्माता हमेशा अभिनेताओं से ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं. इसलिए अगर मैं कुछ बड़ा बनना चाहता हूं, तो मुझे निर्माता बनना ही होगा.”
फैंस के साथ मजेदार किस्से
स्नेहल ने बताया कि कई बार लोग उन्हें शो की माधवी समझ लेते हैं और अचार-पापड़ मांगने लगते हैं. उन्होंने कहा, “हालांकि हमेशा तारीफें होती हैं, लोग उनके अभिनय की सराहना करते हैं, कुछ तो यह भी कहते हैं कि उनका शो देखकर उनकी सेहत में सुधार हुआ, कुछ ने तो भाषा की बाधाओं को पार कर लिया, कुछ मजेदार किस्से भी होते हैं. उदाहरण के लिए, लोग अक्सर मुझसे अचार और पापड़ मांगते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि मैं सचमुच उस सीरीज वाली माधवी हूं.”
गोकुलधाम सोसाइटी में घर खरीदने को कहते हैं फैंस
स्नेहल चंदवादकर ने आगे कहा, “फिर मुझे यह स्पष्ट करना होगा कि मैं स्नेहल हूं और माधवी सिर्फ एक किरदार है. असल में वह अचार का व्यवसाय भी नहीं करती, यह सिर्फ शो का हिस्सा है. कुछ लोग तो हमारे समुदाय, गोकुलधाम में घर खरीदने की इच्छा भी व्यक्त करते हैं. फिर मुझे यह स्पष्ट करना होता है कि हम असल में वहां रहते नहीं हैं और भिड़े भी सिर्फ एक अभिनेता है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










