Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जब भिड़े ने खुद पर बने मीम्स पर किया था रिएक्ट, कही थी ये बात
Mandar Chandwadkar reacts to memes made on him
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 17 सालों से दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है. आत्माराम भिड़े का किरदार निभा रहे मंदार चंदवाडकर शुरुआत से इसका हिस्सा हैं. उनके ऊपर कई मजेदार मीम्स बनते हैं और एक बार उन्होंने इंटरव्यू में इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी थी.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की लोकप्रियता फैंस के बीच काफी है. तभी असित मोदी का ये शो 17 सालों से टीवी पर आ रहा है. शो में आत्माराम भिड़े का किरदार मंदार चंदवाडकर निभाते हैं. वह गोकुलधाम सोसाइटी के सेक्रेटरी है. इस शो का हिस्सा मंदार शुरू से है और अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं. चाहे भिड़े का जेठालाल संग मस्ती हो या फिर पोपटलाल के साथ तीखी बहस, फैंस को ये काफी पसंद आता है. इस बीच आपको बताते हैं जब भिड़े ने अपने ऊपर बनने वाले मजेदार मीम्स पर रिएक्ट किया था.
मंदार चंदवाडकर ने उन पर बनने वाले मीम्स को लेकर कहा था ये
मंदार चंदवाडकर ने मीम्स को एक ऐसा जरिया बताया जो पुरानी और नई पीढ़ी को जोड़ती है. उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि ये देखकर अमेजिंग फील होता है कि हमारे और नये जेनरेशन के लोग हमसे जुड़ते हैं. हमारे वक्त में लेटर और लैंडलाइन फोन था लोगों से बातें करने के लिए, लेकिन आज की पीढ़ी सोशल मीडिया और मीम्स के जरिए अपनी भावनाएं जाहिर करती है. दोनों पीढ़ियों के लोग हमसे जुड़ते हैं. जब भी हम कोई मजेदार सीन करते हैं, तो हमें लगता है अरे, इसका तो पक्का मीम बनेगा और लोग सच में बना भी देते हैं. बहुत अच्छा लगता है कि आज की युवा पीढ़ी से हमारा कनेक्शन बना हुआ है.
जानें क्या हो रहा गोकुलधाम सोसाइटी में
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिखाया गया कि गोकुलधाम सोसाइटी की पुरुष मंडली ऑनलाइन फ्रॉड में फंस गए है, जिसकी वजह से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हो गया. वह सब रिटर्न देखने के लिए साइट पर जाते हैं, तो पाते हैं कि वहां पर कुछ भी नहीं है. ये देखते ही सारे काफी परेशान हो जाते है. भिड़े तो ये सब बर्दाशत नहीं कर पाता और बेहोश हो जाता है. वह लोग फिर पुलिस इंस्पेक्टर चालू पांडे के पास जाते है और सारी बात बताते है. उनके बाद उनका केस साइबर क्राइम को सौंप दिया जाता है.
यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










