Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: अनुपमा को पीछे छोड़ तारक शो बना नंबर 1, भिडे़ ने सीरियल की शानदार TRP पर तोड़ी चुप्पी

Updated:
विज्ञापन
Bhide on veer entry in Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

भिड़े ने वीर की एंट्री पर बात की, फोटो- इंस्टाग्राम

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इन दिनों अपने भूत वाले ट्रैक की वजह से खूब चर्चा में है. राजन शाही के शो ‘अनुपमा’ को पीछे छोड़ते हुए शो ने टॉप पोजिशन हासिल की है. शो को मिल रहे प्यार पर आत्माराम भिड़े यानी मंदार चंदवादकर ने एक वीडियो शेयर कर फैंस को धन्यवाद कहा.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सब टीवी का सबसे लंबे समय तक चलने वाला सिटकॉम तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) का ट्रैक इन दिनों बेहद मजेदार है. लेटेस्ट एपिसोड में भूत वाला ट्रैक दिखाया जा रहा है और इस वजह से ये शो इस हफ्ते टीआरपी में नंबर वन पर है. शो ने राजन शाही के पॉपुलर सीरियल अनुपमा को पीछे छोड़ते हुए नंबर वन की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है. अब शो को दर्शकों से खूब सारा प्यार और सपोर्ट मिलने पर मेकर्स और कास्ट काफी खुश है. आत्माराम तुकाराम भिड़े का किरदार निभा रहे मंदार चंदवादकर ने फैंस को एक वीडियो के जरिया शुक्रिया कहा है.

आत्माराम भिड़े ने शो के ब्लॉकबस्टर टीआरपी पर तोड़ी चुप्पी

मंदार चंदवादकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. उन्होंने टीआरपी लिस्ट में नंबर एक पर पहुंचाने के लिए दर्शकों को शुक्रिया अदा करते हुए कहा, इस वीडियो को बनाने की खास वजह ये है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर आया है. बहुत खुशी की बात है हम सब के लिए, पूरी टीम के लिए. मैं बस यही कहना चाहता हूं आप सभी दर्शकों से कि ये सब आप लोगों की वजह से मुमकिन हुआ है. आप सभी का प्यार इतने सालों से लगातार मिल रहा है. ऊपर वाले से बस यही प्रार्थना है कि ऐसा ही प्यार हमें मिलता रहे. सबसे बड़ा थैंक्यू आप लोगों के लिए है. हम आपसे वादा करते हैं कि हम लोग ऐसे आपका मनोरंजन करते रहें���े. एक बार फिर से आप सब का धन्यवाद.

फैंस ने किया ऐसे रिएक्ट

मंदार चंदवादकर के वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आपकी पूरी टीम को बधाई. एक यूजर ने लिखा, आपका सीरियल बहुत अच्छा है. एक यूजर ने लिखा, सर भूतनी से डर तो नहीं गए. एक यूजर ने लिखा, चकोरी सबको डरा रही है. आप सब का शो हजार साल तक चले.

यह भी पढ़ें– Box Office Report: काजोल की ‘मां’ ने इस साउथ फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दी जोरदार पटखनी, ओपनिंग डे कलेक्शन में छोड़ा इतना पीछे

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola