TMKOC के बाघा ने खरीदी 65 लाख रुपये की लग्जरी कार, Video देख फैंस बोले- सैलरी बढ़ा दी जेठालाल ने
तन्मय वेकेरिया अपने परिवार के साथ, फोटो- इंस्टाग्राम
TMKOC Bagha Buys BMW X1: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम तन्मय वेकरिया अब बीएमडब्ल्यू एक्स1 के नए मालिक बन गए हैं. करीब 65 लाख रुपये की इस लग्जरी को एक्टर परिवार के साथ लेने पहुंचे.
TMKOC Bagha Buys BMW X1: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बाघा का किरदार निभाने वाले वाले एक्टर तन्मय वेकरिया ने अपनी कार कलेक्शन में एक नई लग्जरी गाड़ी शामिल कर ली है. उन्होंने एसयूवी बीएमडब्ल्यू एक्स1 (BMW X1) खरीदी है. जिसकी कीमत करीब 65 लाख रुपये है.
Tanmay Vakeria Buys BMW: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बाघा ने खरीदी बीएमडब्ल्यू
तन्मय वेकरिया का नई लग्जरी कार के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है. वह अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ कार की डिलीवरी लेने शोरूम पहुंचे. जहां सबसे पहले उन्होंने पेपर वर्क किया और फिर चमचमाती हुई कार की झलक दिखाई. नई कार की खुशी के बीच तन्मय अपने माता-पिता को याद करना नहीं भूले. वह उनके फोटो साथ लेकर पहुंचे और कार की डिलीवरी से पहले पूजा-अर्चना की. इसके बाद तन्मय ने नारियल भी फोड़ा. बाद में केक काटकर इस स्पेशल मोमेंट को सेलिब्रेट किया. एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ''बाघा भाई सैलरी बढ़ा दी जेठालाल ने.'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''बधाई हो.''
View on Instagram
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सालों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा हैं तन्मय
तन्मय वेकरिया लंबे समय से टीवी के पॉपुलर और सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का हिस्सा हैं. शो में उनके बाघा के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया. शुरुआत में बाघा का रोल सिर्फ कैमियो के तौर पर पेश किया गया था, लेकिन किरदार की बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स ने इसे आगे चलकर फुल-टाइम रोल बना दिया.

Tanmay Vakeria On Bagha Role: बाघा का रोल मिलने पर क्या बोले थे तन्मय
तन्मय ने बाघा का किरदार निभाने को लेकर टीओआई संग बात की थी. उन्होंने कहा, ''जब लोग उन्हें असली नाम के जगह बाघा कहकर बुलाते हैं, तो बुरा नहीं लगता है, बल्कि इस प्यार को देखकर खुशकिस्मत खुद को मानता हूं.'' तन्मय ने यह भी बताया था कि असल जिंदगी में वह बाघा से काफी अलग हैं. बाघा का बॉडी लैंग्वेज, हेयरस्टाइल और बोलने का तरीका उनके रियल पर्सनैलिटी से बिल्कुल अलग है. उनके लिए यही एक्टिंग की चुनौती और खूबसूरती है. तन्मय का मानना है कि कलाकार खुशनसीब होते हैं, क्योंकि उन्हें एक ही जिंदगी में दो अलग-अलग जिंदगी जीने का मौका मिलता है. बाघा के नाम से पहचान मिलना वह अपने लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं मानते.
ये भी पढ़ें: ‘तारक मेहता’ में टप्पू बनकर छाए, फिर क्यों हुए शो से दूर? भाव्या गांधी ने बताया क्यों लिया था बड़ा फैसला
ये भी पढ़ें: सेल्समैन से बने टीवी के चहेते, 14 साल तक किया एक ही शो, शो छोड़ने के बाद मेकर्स पर ठोक दिया केस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







