सेल्समैन से बने टीवी के चहेते, 14 साल तक किया एक ही शो, शो छोड़ने के बाद मेकर्स पर ठोक दिया केस
शैलेश लोढ़ा, फोटो- इंस्टाग्राम
शैलेश लोढ़ा, जो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में तारक मेहता के किरदार के लिए जाने जाते हैं, का सफर प्रेरणादायक है. एक समय था जब वे परिवार की खातिर सेल्समैन का काम करते थे. जानें कैसे उन्होंने कविता और अभिनय को अपना करियर बनाया.
Shailesh Lodha: शैलेश लोढ़ा एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ एक कवि और लेखक भी हैं. आज जिस मुकाम पर वह खड़े हैं, वहां तक पहुंचने का उनका सफर बिल्कुल आसान नहीं था. एक समय ऐसा भी था जब शैलेश अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए एक फार्मेसी में सेल्समैन के तौर पर काम करते थे. हालांकि, उनके दिल में हमेशा से लिखने और कविता करने का जुनून था. उन्होंने नौकरी के साथ अपने इस सपने को जिंदा रखा.
परिवार के लिए की सेल्समैन की नौकरी
शैलेश लोढ़ा का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था. बचपन से ही उन्हें लिखने और कविताएं करने का शौक था. लेकिन परिवार की जिम्मेदारियों को देखते हुए उन्होंने काम करना शुरू किया. अपनी रोजी-रोटी के लिए उन्होंने एक फार्मेसी में सेल्समैन की नौकरी की. नौकरी करने के दौरान भी शैलेश लोढ़ा की पहचान एक युवा कवि के रूप में बनने लगी थी.
View on Instagram
नौकरी छोड़ कविता को बनाया करियर
शैलेश लोढ़ा ने धीरे-धीरे अपनी पहचान एक कवि और हास्य कलाकार के रूप में बनानी शुरू की. कविता के प्रति अपने जुनून को देखते हुए उन्होंने फार्मेसी की नौकरी छोड़ने का फैसला लिया और पूरी तरह से कविता और लेखन की दुनिया में कदम रखा. नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने कवि और कॉमेडियन के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई. टीवी की दुनिया में आने से पहले ही वह एक स्थापित कवि बन चुके थे.
ऐसे मिली ‘तारक मेहता’ की पहचान
साल 2008 में टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित कुमार मोदी ने शैलेश लोढ़ा से संपर्क किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, असित खुद मुंबई एयरपोर्ट तक गए थे और उन्होंने शैलेश को शो का कॉन्सेप्ट बताया था. इसके बाद शैलेश ने इस शो का हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी. उन्होंने शो में मुख्य किरदार तारक मेहता की भूमिका निभाई. उन्होंने 14 साल तक शो में काम किया. इसके अलावा वह शो के नैरेटर की भूमिका भी निभाते थे.
View on Instagram
शो छोड़ने के बाद हुआ विवाद
लंबे समय तक शो का हिस्सा रहने के बाद शैलेश लोढ़ा ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा से अलग होने का फैसला लिया. उनके शो छोड़ने के बाद यह मामला काफी चर्चा में रहा. बाद में शैलेश ने शो के मेकर्स के खिलाफ बकाया भुगतान न मिलने और अपमानजनक व्यवहार को लेकर कानूनी लड़ाई भी लड़ी. उन्होंने यह मामला अदालत तक पहुंचाया और आखिरकार वह यह कानूनी लड़ाई जीत गए. इसके बाद शो में तारक मेहता के किरदार की जिम्मेदारी सचिन श्रॉफ ने संभाली.
ये भी पढ़ें: TMKOC के ‘तारक मेहता’ शैलेश लोढ़ा ने धूमधाम से की बेटी स्वरा की शादी, फैंस पूछने लगे- जेठालाल कहां हैं?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए