108 Base Hospital Uri: नए शो में आर्मी ऑफिसर बनेंगे गश्मीर महाजनी, वर्दी को लेकर कही यह बात

Updated:
विज्ञापन

'108 बेस हॉस्पिटल उरी', फोटो - इंस्टाग्राम

गश्मीर महाजनी जल्द ही '108 बेस हॉस्पिटल उरी' में भारतीय सेना के ऑफिसर के रूप में नजर आएंगे. उन्होंने सेना की वर्दी पहनने के अनुभव को बेहद खास बताया. एरिका फर्नांडिस के साथ उनकी जोड़ी पहली बार दिखेगी.

विज्ञापन

टीवी के जाने-माने एक्टर गश्मीर महाजनी एक बार फिर नए अंदाज में दर्शकों के सामने आ रहे हैं. 'इमली', 'झलक दिखला जा' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे शोज में नजर आ चुके गश्मीर जल्द ही नए शो '108 बेस हॉस्पिटल उरी' में दिखाई देंगे. इस शो में वे पहली बार एक भारतीय सेना के ऑफिसर का रोल निभा रहे हैं. यह शो 15 अगस्त से टीवी पर शुरू हो रहा है.

वर्दी पहनने के अनुभव पर क्या बोले गश्मीर?

शो में अपने रोल के बारे में बात करते हुए गश्मीर महाजनी ने बताया कि सेना की वर्दी पहनना उनके लिए बहुत खास रहा. उन्होंने कहा, "मैंने पहली बार आर्मी की वर्दी पहनी है. किसी सुपरहीरो के कपड़े पहनने से छाती उतनी चौड़ी नहीं होती, जितनी सेना की वर्दी पहनने के बाद हो जाती है." गश्मीर ने यह भी बताया कि इस शो की शूटिंग के लिए वे पहली बार कश्मीर गए थे, जहाँ उन्होंने फाइट सीन भी शूट किए.

View on Instagram

भारतीय सेना के जवानों से मुलाकात

कश्मीर में शूटिंग के दौरान गश्मीर को भारतीय सेना के जवानों और अफसरों से मिलने का मौका मिला. इस मुलाकात के बारे में उन्होंने बताया कि अपने परिवार से दूर रहकर देश की रक्षा करना बहुत मुश्किल काम है. उन्होंने कहा कि जवानों को करीब से देखने के बाद समझ आया कि वे लोग बहुत मेहनत करते हैं, फिर भी जब मिलते हैं तो बहुत प्यार और सम्मान के साथ मिलते हैं.

एरिका फर्नांडिस के साथ पहली बार दिखेगी जोड़ी

इस नए शो में गश्मीर महाजनी के साथ एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस मुख्य रोल में नजर आएंगी. यह पहला मौका है जब ये दोनों स्टार्स एक साथ काम कर रहे हैं. इनके अलावा शो में हितेन तेजवानी, स्मिता बंसल और निखिल खुराना जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर शुरू हो रहे इस शो को देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं.

ये भी पढ़ें: Independence Day Special: आर्मी से एयरफोर्स तक, वर्दी पहनकर छा गए ये बॉलीवुड सितारे

ये भी पढ़ें: TMKOC के बाघा ने खरीदी 65 लाख रुपये की लग्जरी कार, Video देख फैंस बोले- सैलरी बढ़ा दी जेठालाल ने


विज्ञापन
Nikita Singh

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola