IIFM 2026: मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म के लिए ऋषभ शेट्टी को मिला बेस्ट डायरेक्टर, पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2026, फोटो- इंस्टाग्राम
17वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM 2026) में भारतीय सिनेमा का डंका बजा। दिग्गज अभिनेत्री रेखा को 'Excellence in Cinema' से सम्मानित किया गया, जबकि ऋषभ शेट्टी ने 'कांतारा चैप्टर 1' के लिए बेस्ट डायरेक्टर का खिताब अपने नाम किया. जानें फुल विनर लिस्ट.
17th IFFM 2026 Winner: ऑस्ट्रेलिया में आयोजित 17 वां इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2026 में भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारों और फिल्मों ने अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराई. इस प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी कंटेंट को भी सम्मानित किया गया.
Why this Award Festival is Special: क्यों खास रहा यह अवार्ड शो
इस साल का समारोह खास इसलिए भी रहा क्योंकि दिग्गज अभिनेत्री रेखा को भारतीय सिनेमा में उनके अमूल्य योगदान के लिए 'Excellence in Cinema' सम्मान से नवाजा गया. समारोह के दौरान उनकी क्लासिक फिल्म 'उमराव जान' की विशेष स्क्रीनिंग भी आयोजित की गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा. वहीं, ऋषभ शेट्टी ने अपनी फिल्म 'कांतारा: ए लीजेंड - चैप्टर 1' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार अपने नाम किया.
फेस्टिवल में भारतीय फिल्मों की विविधता और अलग-अलग भाषाओं के कंटेंट को वैश्विक मंच पर पहचान मिली. IFFM पिछले कई वर्षों से भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम रहा है और इस बार भी विजेताओं की सूची ने इसकी झलक दिखाई.
Rishabh Shetty Won For Best Director: ऋषभ शेट्टी बने बेस्ट डायरेक्टर
कन्नड़ अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने 'कांतारा: ए लीजेंड – चैप्टर 1' के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता. उनकी फिल्म को इसकी कहानी, निर्देशन और भारतीय लोक संस्कृति को बड़े पर्दे पर शानदार तरीके से पेश करने के लिए खूब सराहना मिली. इस सम्मान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्षेत्रीय सिनेमा अब वैश्विक स्तर पर भी अपनी मजबूत पहचान बना चुका है.
">Indian Film Festival of Melbourne 🎬❤️🔥#RishabShetty #KantaraChapter1 #JaiHanuman #ChatrapatiShivajiMaharaj #Kannada #KFI pic.twitter.com/MZCwVnlWjO
— Jeevan Raj (@Appu_Jeevi) August 14, 2026
ऋषभ शेट्टी, दुलकर सलमान, कीर्ति कुल्हारी, विजय वर्मा और रसिका दुगल इस साल के प्रमुख विजेताओं में शामिल रहे. विजय वर्मा को वेब सीरीज 'मटका किंग' में शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर (सीरीज) का अवॉर्ड मिला. वहीं, रसिका दुगल ने 'दिल्ली क्राइम सीजन 3' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस (सीरीज) का सम्मान जीता.
Dulquer Salman Won Best Actor for Kanta: दुलकर सलमान को मिला कांता के बेस्ट एक्टर का अवार्ड
फिल्म कैटेगरी में दुलकर सलमान को 'कांता' के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया, जबकि कीर्ति कुल्हारी ने 'फुल प्लेट' में अपने अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड हासिल किया.
">Among the major honours at #IFFM2026, Rekha received the Excellence in Cinema award, while Pankaj Tripathi was named Artist of Distinction. Read full list of winners:@newindianxpress #thenewindianexpresshttps://t.co/FOkalcKr5B
— Cinema Express (@XpressCinema) August 14, 2026
इसके अलावा, 'लोकाह चैप्टर 1: चंद्र' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला. 'द ग्रेट शमसुद्दीन फैमिली' को स्पेशल मेंशन दिया गया. रीमा दास की असमिया फिल्म 'नॉट अ हीरो' को बेस्ट इंडी फिल्म का सम्मान मिला, जबकि 'किक्कण दे फुल' (अकेसिया के फूल) को इंडी फिल्म कैटेगरी में स्पेशल मेंशन से सम्मानित किया गया.
IFFM 2026 Winners List: IFFM 2026 की पूरी विजेता लिस्ट
IFFM 2026 में फिल्मों, कलाकारों और वेब सीरीज को अलग-अलग कैटेगरी में सम्मानित किया गया.
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म: ‘लोका अध्याय 1: चंद्रा’
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म – विशेष उल्लेख: ‘द ग्रेट शमशुद्दीन फैमिली’
- सर्वश्रेष्ठ इंडी फिल्म: ‘नॉट ए हीरो’ – रीमा दास
- इंडी फिल्म – विशेष उल्लेख: ‘किक्रान डी फुल्ल’ (बबूल के फूल)
- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: ऋषभ शेट्टी – ‘कंतारा: ए लीजेंड – चैप्टर 1’
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: दुलकर सलमान – ‘कांथा’
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: कीर्ति कुल्हारी – ‘फुल प्लेट’
- उपमहाद्वीप की सर्वश्रेष्ठ फिल्म: ‘नो गुड मेन’ – शहरबानू सादात
- सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फिल्म: ‘फ्लाइंग टाइगर्स’ – मधुश्री दत्ता
- पीपल्स चॉइस अवॉर्ड: ‘सैयारा’
- सिनेमा में समानता पुरस्कार: ‘सितारे जमीन पर’
- सिनेमा में हीरो – विशेष उल्लेख: सिमरन मंगेशकर – ‘सितारे जमीन पर’
- रेनबो स्टोरीटेलर अवॉर्ड: ‘लाला एंड पॉपी’
- शॉर्ट फिल्म चैंपियनशिप (ऑस्ट्रेलिया): ‘द वेट ऑफ सॉइल’
- शॉर्ट फिल्म (भारत): ‘जोज़ टर्न’
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (सीरीज): विजय वर्मा – ‘मटका किंग’
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (सीरीज): रसिका दुग्गल – ‘दिल्ली क्राइम 3’
- सर्वश्रेष्ठ सीरीज: ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’, सीजन 2
- विशिष्ट कलाकार सम्मान: पंकज त्रिपाठी
- विशेष सम्मान: रानी मुखर्जी के सिनेमा में 30 साल
- सिनेमा में नेतृत्व पुरस्कार: प्रभात आलम
- सिनेमा में उत्कृष्टता पुरस्कार: रेखा
Growing Global Influence of Indian Cinema: भारतीय सिनेमा का बढ़ता वैश्विक प्रभाव
IFFM केवल पुरस्कार समारोह नहीं है, बल्कि यह भारतीय फिल्मों को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों से जोड़ने का एक बड़ा मंच भी है. हर साल इस फेस्टिवल में बॉलीवुड के साथ-साथ दक्षिण भारतीय, मराठी, बंगाली और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों को भी समान महत्व दिया जाता है.
इस वर्ष भी फेस्टिवल में कई चर्चित फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई और फिल्म निर्माताओं, कलाकारों तथा दर्शकों के बीच संवाद का अवसर मिला. इससे भारतीय सिनेमा की वैश्विक लोकप्रियता और मजबूत होती नजर आई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By आशा कुमारी
आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.
आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.
शिक्षा (Education)
झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.
पत्रकारिता की शुरुआत
आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







