Salaar 2: प्रभास की फिल्म के सीक्वल का काम शुरू, देवा-वरधा की कहानी में अब क्या होगा?
सालार 2 अपडेट, फोटो- इंस्टाग्राम
Salaar 2: प्रभास की ‘सालार 2’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए नया अपडेट सामने आया है. फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है और ‘शौर्यांगा पर्वम’ की कहानी पहले पार्ट के आगे बढ़ेगी.
Salaar 2: प्रभास की ‘सालार 2’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक नया अपडेट सामने आया है. फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी और अब इससे जुड़ा काम आगे बढ़ रहा है. ‘सालार: पार्ट 2 - शौर्यांगा पर्वम’ में प्रभास एक बार फिर देवा के किरदार में नजर आएंगे, वहीं कहानी भी पहले पार्ट के आगे से शुरू होगी. तो आखिर फिल्म को लेकर अब क्या अपडेट सामने आया है और कब तक इसे पर्दे पर देखा जा सकता है? आइए जानते हैं पूरी डिटेल…
Salaar 2 Pre-Production: फिल्म पर शुरू हुआ काम

सबसे पहले बात करते हैं उस अपडेट की, जिसने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है. ‘सालार 2’ का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है. यानी मेकर्स अब फिल्म की शूटिंग से पहले की जरूरी तैयारियों में जुट गए हैं.
फिल्म को पहले पार्ट की तरह ही होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है. प्रोड्यूसर विजय किरागंदूर और डायरेक्टर प्रशांत नील इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए फिर साथ आ गए हैं.
मेकर्स का फोकस इस बार फिल्म को बड़े पैमाने पर पेश करने पर है. ऐसे में फैंस को एक्शन और विजुअल्स के मामले में पहले से ज्यादा बड़ा अनुभव मिलने की उम्मीद है.
Salaar 2 Title: दूसरे पार्ट का नाम पहले ही हो चुका है तय
‘सालार 2’ के नाम को लेकर भी कोई कन्फ्यूजन नहीं है. फिल्म का आधिकारिक नाम ‘सालार: पार्ट 2 - शौर्यंगा पर्वम’ है. मेकर्स ने फिल्म की दूसरी किस्त की जानकारी काफी पहले दे दी थी. ‘सालार’ की दूसरी सालगिरह पर प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन वाला पोस्टर और टीजर शेयर करके अगले चैप्टर की झलक भी दिखाई गई थी.
यानी कहानी का अगला हिस्सा पहले से ही प्लान में था. अब प्री-प्रोडक्शन शुरू होने के साथ यह प्रोजेक्ट एक कदम और आगे बढ़ गया है.
Salaar 2 Plot: देवा और वरधा की कहानी होगी आगे
पहली फिल्म की सबसे बड़ी खासियत प्रभास का देवा और पृथ्वीराज सुकुमारन का वरधा था. दोनों के बीच दोस्ती भी थी और कहानी में सत्ता का खेल भी.
कहानी काल्पनिक शहर खानसार में सेट है. वरधा को अपनी सत्ता हासिल करनी है, लेकिन उसके रास्ते में कई मुश्किलें आती हैं. ऐसे समय में देवा उसके साथ खड़ा रहता है.
पहले पार्ट ने कहानी के कई हिस्सों को खुला छोड़ा था. अब दूसरे पार्ट में इन्हीं घटनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा. हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर मेकर्स ने अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी है, इसलिए आगे क्या होगा, यह जानने के लिए फैंस को इंतजार करना होगा.
Salaar 2 Release Date: कब आएगी फिल्म?
अब आता है सबसे बड़ा सवाल कि ‘सालार 2’ रिलीज कब होगी?
फिलहाल मेकर्स ने इसकी आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है. इसलिए अभी किसी भी तय तारीख को फिल्म की रिलीज डेट मानना सही नहीं होगा.
डायरेक्टर प्रशांत नील इस समय जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘ड्रैगन’ पर काम कर रहे हैं. ऐसे में ‘सालार 2’ के अगले शेड्यूल और रिलीज को लेकर थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.
Salaar: Cease Fire - Part 1: कैसी थी पहली फिल्म?
अब थोड़ा पीछे चलते हैं. ‘सालार: सीजफायर - भाग 1’ साल 2023 में सिनेमाघरों में आई थी. फिल्म में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन मुख्य भूमिकाओं में थे.
इसके अलावा जगपति बाबू, टीनू आनंद, ईश्वरी राव, श्रिया रेड्डी और रामचंद्र राजू जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आए थे.
प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दोस्ती के साथ-साथ सत्ता, दुश्मनी और बदले की कहानी दिखाई गई थी. फिल्म का एक्शन और प्रभास का स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रहा.
Salaar Box Office: फिल्म ने कितनी कमाई की?

‘सालार’ ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया था. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में करीब 617 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं भारत में इसकी कमाई करीब 487.75 करोड़ रुपये रही.
ये भी पढ़ें: Ramayana: रवि दुबे की जगह लक्ष्मण बनने वाले थे नितिश शर्मा, फिर हाथ से निकला रोल, अब शत्रुघ्न बनेंगे एक्टर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







