ePaper

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah छोड़ने के 5 साल बाद इस शो से नेहा मेहता करेंगी कमबैक, कहा- ये किरदार बहुत ही दिलचस्प है

Updated at : 09 Oct 2025 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
Neha mehta new show

नेहा मेहता का नया शो, फोटो- इंस्टाग्राम

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की नेहा मेहता आपको याद है? नेहा पांच साल टीवी की दुनिया में वापसी कर रही है. एक्ट्रेस अब सीरियल सीरियल ‘इत्ती सी खुशी’ में दिखेंगी. टीवी पर वापसी को लेकर एक्ट्रेस ने बात की.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सब सोनी का पॉपुलर सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सबसे पहले अजंलि मेहता की भूमिका नेहा मेहता ने निभाया था. सीरियल में उनकी जोड़ी तारक मेहता संग बनी थी. हालांकि अचानक नेहा ने साल 2020 में तारक मेहता शो को क्विट कर दिया. फैंस उनके अचानक शो से जाने की खबर से शॉक्ड हो गए थे. अब उनके चाहने वालों के लिए गुडन्यूज है. एक्ट्रेस सीरियल ‘इत्ती सी खुशी’ में दिखेंगी. उन्होंने शो में काम करने को लेकर बात की है.

‘इत्ती सी खुशी’ में नेहा मेहता निभाएंगी ये किरदार

नेहा मेहता सीरियल ‘इत्ती सी खुशी’ में हेतल का किरदार निभाते दिखेंगी, जो अन्विता की मां है. नेहा ने अपने किरदार को लेकर कहा,”हेतल की एंट्री शो में ड्रामा और मनोरंजन का एक नया दौर लाने का वादा करती है. वह बातूनी, तेजतर्रार और बेबाक रूप से आत्ममुग्ध है. वह हमेशा ध्यान का केंद्र बनने के तरीके खोजती रहती है और अपने स्टाइलिश, ग्लैमरस व्यक्तित्व को दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ती. एक अमीर छवि बनाए रखने का उसका जुनून अक्सर उसे घर में अराजकता और हास्य का कारण बना देता है.”

टीवी पर वापसी को लेकर क्या बोली नेहा मेहता?

नेहा मेहता ने बताया कि किस वजह से उन्होंने टीवी पर वापसी की. एक्ट्रेस कहती है, ”मैंने ये किरदार बहुत सारे वजहों से लिया. उस चैनल पर वापस लौटना, जिसपर मैं पहले काम कर चुकी हूं. साथ ही ये किरदार बहुत ही दिलचस्प था. इसने मुझे एक चांस दिया लोगों को कहानी सुनाने और उन्हें विजिअल मीडियम से कुछ सिखाने का. मैं जानने के लिए उत्सुक हूं कि लोग इस किरदार को कैसे स्वीकार करते हैं.”

सीरियल ‘इत्ती सी खुशी’ की क्या है कहानी?

सीरियल ‘इत्ती सी खुशी’ की कहानी अन्विता नाम की लड़की की है, जो अपने चार-बहनों को अकेले ही पालती है. हालांकि उसके पिता उसके साथ ही रहते है, लेकिन वह दिन भर शराब के नशे में डूबे रहते हैं. उन्हें अपने बच्चों की कोई फ्रिक नहीं है. अन्विता का किरदार सुम्बुल तौकीर निभा रही है.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की पुरानी अंजलि भाभी इस शो से टीवी पर करेंगी वापसी? हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola