Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की पुरानी अंजलि भाभी इस शो से टीवी पर करेंगी वापसी? हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट

नेहा मेहता अब नजर आएंगी नये शो में, फोटो- इंस्टाग्राम
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम नेहा मेहता के हाथ नया प्रोजेक्ट लगा है. एक्ट्रेस ने 12 सालों तक तारक मेहता शो में काम किया था. लंबे समय से वह टीवी से गायब थी और अब वह एक पॉपुलर सीरियल में नजर आएंगी.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: लोकप्रिय सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम नेहा मेहता को फैंस भूल नहीं है. सीरियल में नेहा ने अंजलि मेहता का किरदार निभाया था. साल 2020 में नेहा ने असित मोदी के शो को अलविदा कह दिया था. अब वह शो का हिस्सा नहीं है. अब फैंस उन्हें एक नये शो में देखने वाले है. जी हां, एक्ट्रेस सब टीवी का सीरियल ‘इत्ती सी खुशी’ में नजर आएंगी. चलिए आपको बताते हैं कि उनका किरदार शो में क्या होगा.
‘इत्ती सी खुशी’ में नजर आएंगी नेहा मेहता
एक लंबे समय के बाद नेहा मेहता टीवी की दुनिया में वापसी कर रही है. सुम्बुल तौकीर और रजत वर्मा स्टारर सीरियल ‘इत्ती सी खुशी’ में वह नजर आएंगी. गॉसिप टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, सीरियल में वह अन्विता की मां का किरदार निभाएंगी. अन्विता की मां लंबे समय से उसके परिवार से गायब है. ऐसे में उसकी मां की वापसी से शो में नया टर्न एंड ट्विस्ट आएगा.

जानें ‘इत्ती सी खुशी’ शो के बारे में
सीरियल ‘इत्ती सी खुशी’ में सुम्बुल तौकीर, अन्विता का लीड रोल निभा रही है. वह एक जिम्मेदार और मजबूत लड़की है, जो अपने चार भाई-बहनों को संभालती है. साथ ही वह अपने शराबी पिता को भी हैंडल करती है, जो दिन भर नशे में डूबा रहता है. अन्विता अपने भाई- बहनों की हर जरुरत को पूरना करने में लगी रहती है. वह दिन-रात कर पैसे कमाती है. अब नेहा मेहता की एंट्री से शो में नया मोड़ आएगा और पता चलेगा कि आखिर वह अपनी फैमिली को क्यों छोड़कर गई थी.
नेहा मेहता ने कब छोड़ा था तारक मेहता का उल्टा चश्मा?
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नेहा मेहता ने करीब 1 2 साल तक काम किया था. साल 2020 में उन्होंने सो को क्विट कर दिया. उनके फैसले से उनके चाहने वाले काफी हैरान हो गए थे. बॉम्बे टाइम्स संग एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने शो छोड़ने के बाद बताया था कि उनके छह महीनों का बकाया पैसा नहीं मिला है. एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्होंने मेकर्स को कई बार फोन किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










