TMKOC: शैलेश लोढ़ा के बाद अब 'बबीता जी' छोड़ेंगी शो? इस वजह से शो को कह सकती है अलविदा

Updated at : 23 May 2022 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
TMKOC: शैलेश लोढ़ा के बाद अब 'बबीता जी' छोड़ेंगी शो? इस वजह से शो को कह सकती है अलविदा

मुनमुन दत्ता को ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से काफी लोकप्रियता मिली है. उनके शो छोड़ने की खबर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुनमुन को बिग बॉस ओटीटी के लिए अप्रोच किया गया है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पॉपुलर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को एक के बाद एक स्टार्स छोड़ते जा रहे है. हाल ही में तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा के शो छोड़ने की खबर आई थी. फैंस इस खबर से उबर नहीं पाए थे कि एक औऱ बुरी खबर सामने आ गई है. लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता भी शो को अलविदा कह सकती है.

मुनमुन दत्ता तारक शो को कहेंगी अलविदा!

मुनमुन दत्ता को ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से काफी लोकप्रियता मिली है. लोग उन्हें बबीता जी के नाम से बखूबी जानते है. ऐसे में उनके शो छोड़ने की खबर से फैंस जरूर निराश होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुनमुन को बिग बॉस ओटीटी के मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन में भाग लेने के लिए अप्रोच किया है. हालांकि अगर एक्ट्रेस इसके लिए सहमत होती है तो चांस है कि वो शो छोड़ सकती है.

https://www.instagram.com/p/Cdx0_kjMS9s/

बबीता जी और जेठालाल की नोंक-झोंक

मुनमुन दत्ता को लेकर ये खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई है. हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं आई है. बता दें तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी और जेठालाल की नोंक-झोंक हर किसी को पसन्द आती है. जेठालाल हर बार बबीता जी को इंप्रेस करने में लग रहते है.

Also Read: TMKOC: टूट जाएगी जेठालाल की दोस्‍ती, ‘अंजलि भाभी’ के बाद ये किरदार शो को कहेगा अलविदा!

‘बिग बॉस 14’ में नजर आई थी मुनमुन

मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है. वो एक से बढ़कर एक तसवीरें फैंस के साथ पोस्ट करती है. हालांकि फोटोज के कमेंट में फैंस उन्हें जेठालाल औऱ टप्पू का नाम लेकर छेड़ते हुए दिखते है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 7 मिलियन लोग फॉलो करते है. बता दें कि एक्ट्रेस ने ‘बिग बॉस 14’ में बतौर चैलेंजर बनकर नजर आई थी.

https://www.instagram.com/p/CdGKs1SMAUj/

शैलेश लोढ़ा ने छोड़ा शो

वहीं, हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को शैलेश लोढ़ा ने अलविदा कह दिया है. शैलेश शो के शुरुआत से जुड़े हुए थे और उनकी और जेठालाल की दोस्ती देखने लायक होती थी. अब वो शो ‘वाह भाई वाह’ होस्ट करेंगे. उन्होंने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है. इस शो में आने वाले कवियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola