Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ये एक्ट्रेस ले रही पति से तलाक, 7 साल बाद टूटी शादी, बोलीं- हमारे बीच…

navina bole
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम इस एक्ट्रेस का तलाक होने जा रहा है. एक्ट्रेस ने खुद फैंस को जानकारी दी. 7 साल बाद एक्ट्रेस अपनी शादी को खत्म कर रही है.
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्ट्रेस नवीना बोले की पर्सनल लाइफ कुछ ठीक नहीं चल रही है. एक्ट्रेस ने सात साल बाद अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया है. नवीना और उनके पति जीत करनानी तलाक ले रहे हैं. इस बारे में खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया है. नवीना ने कई सीरियल्स में काम किया है, जिसमें ‘इश्कबाज’, ‘मिले जब हम तुम’, ‘जीनी और जूजू’, ‘सीआईडी’, ‘अदालत’ जैसे शोज शामिल है.
क्या नवीना बोले अपने पति जीत करनानी से तलाक ले रही है
नवीना बोले ने ईटाइम्स संग एक इंटरव्यू में पति जीत करनानी से तलाक होने को लेकर कहा, जीत और मेरी शादी की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन धीरे-धीरे हम दोनों दूर हो गए. हमने अपनी बेटी के लिए कोशिश की हमारे बीच चीजें ठीक हो जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. शादी में संचार और एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना जरूरी है.
नवीना बोले के पति जीत करनानी ने क्या कहा
जीत करनानी ने कहा, ये फैमिली मैटर है और हमारे बीच मतभेद है. अभी के लिए आप सबसे इस मैटर पर प्राइवेसी का अनुरोध करता हूं.”
बेटी को कौन पालेगा
जीत करनानी और नवीना बोले की पांच साल की एक बेटी है, जिसका नाम किमायरा है. दोनों ने फैसला किया है कि दोनों मिलकर उसे पालेंगे.
नवीना बोले ने किन सीरियल्स में किया है काम
नवीना बोले ने कई शोज में काम किया है, जिसमें तेरे इश्क में घायल, ना बोले तुम, बड़ी दूरी से आए हैं, यम हैं हम, ये हैं मोहब्बतें, जीनी और जूजू, मिले जब हम तुम, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, बाल वीर, सुमित संभाल लेगा, इश्कबाज, सजन रे झूठ मत बोलो शामिल है.
Also Read- Sapna Choudhary ने ट्रेन की पटरी पर लगाए ठमके, यूजर्स बोले- ‘मैडम पीछे देखो, ट्रेन आती होगी’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










