Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में 4 सदस्य की होगी एंट्री, 1 का जेठालाल संग होगा पंगा, नए परिवार की मालकिन करेंगी ये काम

Updated:
विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah new entry

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अब अपने 18वें व��्ष में प्रवेश कर चुका है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. हाल ही में असित कुमार मोदी ने हिंट दिया कि शो में नए कैरेक्टर्स की एंट्री होगी. अब उनके बारे में डिटेल्स सामने आई है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: भारत के सबसे पसंदीदा और सबसे लंबे समय तक चलने वाले सिटकॉम में से एक, तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) बीते 17 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो के अपकमिंग एपिसोड में कई ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं, जिसमें गोकुलधाम सोसाइटी में नई फैमिली की एंट्री होगी. हाल ही में आए प्रोमो ने पुष्टि कर दी है कि एक राजस्थानी परिवार जल्द ही सोसाइटी का हिस्सा बनेगा.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में 4 सदस्य की होगी एंट्री

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नई फैमिली कौन होगी. इसको लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक नए परिवार में चार सदस्य होंगे. घर की मालकिन को एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में दिखाया जाएगा. नए एपिसोड्स में आधुनिक मुद्दों को उठाया जाएगा, जिसमें पारिवारिक जीवन और समाज पर सोशल मीडिया का प्रभाव भी शामिल है. साथ ही कॉमेडी का तड़का हमेशा की तरह रहेगा.

नए परिवार के मुखिया का जेठालाल संग होगा पंगा

खबरों के मुताबिक, इस नए परिवार का मुखिया एक बिजनेसमैन होगा. स्वाभाविक रूप से, उसकी टक्कर जेठालाल से होगी, क्योंकि वह गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाते हैं. हालांकि मेकर्स की ओर से किरदारों की बारीकियां गुप्त रखी गई है.

तारक मेहत का उल्टा चश्मा का बीता एपिसोड

तारक मेहत का उल्टा चश्मा के बीते एपिसोड्स में जेठालाल पर बड़ी मुसीबत आते हुए दिखाया गया था. जहां उन्होंने गलती से 25 लाख रुपये किसी गलत अकाउंट में दे दिए थे. जिसके बाद उन्हें पैसा नहीं मिल पा रहा था. जिसके बाद गोकुलधाम सोसाइटी वाले एकजुट हुए और उन्होंने पैसे निकलवाने में मदद की. जिसमें बबीता जी और अय्यर एजेंट बने थे.

यह भी पढ़ें- War 2 Box Office Collection Day 5: हिट या फ्लॉप, ऋतिक रोशन की फिल्म का कलेक्शन देख होगी हैरानी

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola