Hasseen Dillruba 3: तापसी पन्नू ने हसीन दिलरुबा 3 को लेकर दिया बड़ा हिंट

Updated:
विज्ञापन
OTT Adda

Phir Aayi Hasseen Dillruba Ott

Hasseen Dillruba 3: हसीन दिलरुबा के तीन साल बाद, तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी फिल्म के सीक्वल के साथ वापस आ गए हैं. ये फिल्म 9 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. अब एक इंटरव्यू में तापसी ने तीसरे पार्ट को लेकर अपडेट दिया है.

विज्ञापन

Hasseen Dillruba 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी स्टारर हसीन दिलरुबा 2018 में रिलीज हुई थी. इसके दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स ने काफी अच्छा रिव्यू दिया था. लगभग छह साल बाद मेकर्स इसके सीक्वल, ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ के साथ दर्शकों को खुश करने के लिए तैयार हैं, जिसमें सनी कौशल भी शामिल हैं. इसी बीच, अब तापसी ने तीसरे पार्ट को लेकर बड़ा हिंट दिया है. गौरतलब है कि ‘मनमर्जियां’, ‘हसीन दिलरुबा’, ‘रश्मी रॉकेट’ और ‘डंकी’ के बाद ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ तापसी पन्नू और कनिका ढिल्लों के पांचवें सहयोग को दिखाती है.

‘हसीन दिलरुबा 3 को लेकर तापसी पन्नू ने कही ये बात

न्यूज 18 संग बात करते हुए जब तापसी से पूछा गया कि क्या हसीन दिलरुबा का तीसरा पार्ट कार्ड पर है, तो एक्ट्रेस ने मजाक में कहा कि वह अपने को-स्टार विक्रांत मैसी और सनी कौशल की तरह ज्यादा नहीं पढ़ती हैं. हालांकि, उन्होंने फिल्म के तीसरे पार्ट के लिए कनिका को मैलिस (Malice) किताब दी है. उन्होंने आगे कहा, “उम्मीद है, हसीन दिलरुबा बार-बार आती रहेगी और कभी जाएगी ही नहीं. आप फ्यूचर में भी मेरे और कनिका के बीच बहुत सारे सहयोग देखेंगे.”

Also Read- Phir Aayi Hasseen Dillruba OTT: फिर टपकेगा खून, इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी तापसी पन्नू की फिल्म

Also Read- Tapsee Pannu Birthday : 8 बातें जो आप तापसी पन्नू के बारे में नहीं जानते

फिर आई हसीन दिलरुबा के बारे में

तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी, सनी कौशल और जिमी शेरगिल स्टारर फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ का निर्देशन जयप्रद देसाई ने किया है. कनिका ढिल्लों की ओर से लिखित, कलर येलो प्रोडक्शंस और टी-सीरीज फिल्म्स की ओर से निर्देशित, यह फिल्म 9 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. सीक्वल वहीं से शुरू होता है, जहां आखिरी कहानी खत्म हुई थी, और हम फिर से रानी (तापसी पन्नू) से मिलते हैं. वह अभी भी अपने पति रिशु (विक्रांत मैसी) के साथ रहती है.

Entertainment Trending Videos

Also Read- पैपराजी से नाराजगी पर तापसी पन्नू ने कहा ‘मुझे ये चीजें पिक्चर लाकर…’

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola