सुशांत सिंह राजपूत ने मौत से पहले मनोज वाजपेयी से पूछा था यह सवाल, जानकर छलक आएंगी आपकी भी आंखें

Published by : Ashish Lata Updated At : 14 May 2024 10:52 AM

विज्ञापन

Sushant Singh Rajput case

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बारे में बात करते हुए, मनोज वाजपेयी ने कहा कि एमएस धोनी अभिनेता की मृत्यु ठीक दस दिन मैंने उनसे बात की थी. मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि वो इस दुनिया से चले गए. उनका प्राइम टाइम आना अभी बाकी थी. एक्टर ने कहा कि वह ब्लाइंड आर्टिकल से काफी परेशान रहा करते थे.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 4 साल पहले इस दुनिया को अलविदा कहा था. फैंस आज भी दिवंगत एक्टर को याद करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं. वे आज भी इंसाफ के लिए लड़ रहे हैं. बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत अपने मुंबई अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे. शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया कि उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या की है. अब मनोज वाजपेयी सुशांत को यादकर इमोशनल हो गए.


सुशांत सिंह राजपूत को यादकर इमोशनल हुए मनोज वाजपेयी
एक्टर मनोज बाजपेयी इन-दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ को लेकर चर्चा में हैं, अभिनेता अपनी 100वीं फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म प्रमोशन के दौरान मनोज ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद किया और खुलासा किया कि उन्होंने सुशांत की मृत्यु से लगभग दस दिन पहले उनसे बात की थी.

Also Read- Bigg Boss 17: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद टूट गई थी अंकिता लोखंडे, कहा- फोटो देख लगा सब कुछ खत्म…

Also Read-Bigg Boss 17: सुशांत सिंह राजपूत को यादकर फिर इमोशनल हुई अंकिता लोखंडे, विक्की जैन पर भड़के मुनव्वर फारुकी

Also Read-सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने रिया चक्रवर्ती को दिया करारा जवाब, कहा- आप अपनी अंतरात्मा को क्या…


ब्लाइंड आर्टिकल्स से परेशान थे सुशांत सिंह राजपूत
मनोज बाजपेयी ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए सबसे बड़ी समस्या के बारे में भी बताया. एक्टर ने कहा, ‘सुशांत ब्लाइंड आर्टिकल्स से काफी परेशान थे. यानी ऐसे आर्टिकल जिनके पीछे कोई सच्चाई नहीं होती. वह बहुत अच्छे इंसान थे और जो भी अच्छा व्यक्ति होगा, उसे ऐसे आर्टिकल से परेशानी होगी. वह अक्सर मुझसे पूछते थे कि ‘उन्हें क्या करना चाहिए’. अभिनेता ने कहा, ”मैंने हमेशा सुशांत को ये ही कहा कि इसके बारे में ज्यादा न सोचें.”


सुशांत ने मनोज से ये पूछा था आखिरी सवाल
मनोज ने आगे ये बताया कि सुशांत के साथ उनकी आखिरी बातचीत ब्लाइंड आर्टिकल के बारे में ही हुई. उन्होंने मुझसे पूछा कि इनसब को कैसे इग्नोर करूं. एक्टर ने कहा, ऐसे न्यूज से निपटने का मेरा तरीका बिल्कुल अलग है. जब भी ऐसे लेख छापने वाले लोग मुझसे मिलते थे तो मैं उनके दोस्तों से कहता था कि मनोज आकर उन्हें बुरी तरह मारेगा. इस पर वह खूब हंसते थे. वह कहते थे कि सर, यह काम केवल आप ही कर सकते हैं.”


सुशांत सिंह राजपूत के यूं चले जाने पर विश्वास करना था मुश्किल
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बारे में बात करते हुए, मनोज ने कहा कि एमएस धोनी अभिनेता की मृत्यु ठीक दस दिन बाद हुई, जब मैंने उनसे बात की थी. मनोज बाजपेयी ने कहा, “मैं हैरान था. मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि सुशांत और इरफान खान चले गए. वे दोनों बहुत जल्दी चले गए. उनका प्राइम टाइम अभी आना बाकी था.” बता दें, सुशांत का निधन जून 2020 में हुआ था. उनके निधन से मनोरंजन जगत में अभी भी शोक की लहर है. बता दें कि मनोज और सुशांत ने फिल्म ‘सोनचिरैया’ में एक साथ काम किया था.


Also Read- Adah Sharma ने सुशांत सिंह राजपूत का अपार्टमेंट खरीदने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जो इंसान इस दुनिया में नहीं है…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola