दूरदर्शन पर लौटे पुराने धारावाहिक, सनी लियोनी ने मजेदार अंदाज में किया रिएक्ट

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 31 Mar 2020 8:46 AM

विज्ञापन

sunny leone- डीडी चैनल पर रामायण और महाभारत को दोबारा दिखाया जा रहा है.अब रामायण का लेकर सनी ने भी कमेंट किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी (Sunny Leone) अपने लुक्स के कारण अक्सर चर्चा में रहती है. अभी हाल में डीडी चैनल पर जनता के मांग पर रामायण और महाभारत को दोबारा दिखाया जा रहा है. इसे लेकर लोग काफी खुश है. अब रामायण का लेकर सनी ने भी कमेंट किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

दरअसल, सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तसवीर पोस्ट की थी, जिसमें उनके टी- शर्ट पर लिखा हुआ है, 90 के दौर में वापस. उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, उन्होंने मेरी टी- शर्ट को गंभीरता से ले लिया. आप अंदाजा लगाओ डीडी पर क्या वापस आ गया है? इसके साथ ही सनी ने #SunnyLeone #Ramayana #Mahabharat #Shaktimaan का इस्तेमाल किया है.

सनी के इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है. एक फैन ने लिखा, बहुत सुन्दर. एक दूसरे फैन ने लिखा, आप इस टी शर्ट में बहुत क्यूट लग रही है. एक अन्य फैन ने लिखा, आपके टी शर्ट का कोट बहुत फनी है. वहीं ऐसे कई सारे फैंस है जिन्होंने सनी के इस तसवीर पर हार्ट इमोजी बनाये.

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देश में फैलने से रोकने के लिए 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की गई है. पीएम मोदी ने इस दौरान सबको अपने घरों में रहने और बाहर ना निकलने की अपील की है. ऐसे में लोग टीवी पर पुराने सीरीयल देखकर बोर हो गये है. जिसके बाद उनकी मांग पर दोबारा रामायण और महाभारत का प्रसारण किया जा रहा है. इसके अलावा 90 के दशक के अन्य हिट शो सर्कस और शक्तिमान जैसे सीरीयल्स भी दोबारा शुरू हो रहे है. जिससे लोग काफी खुश है.

वहीं, इससे पहले सनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो पोस्ट किया था, जिसमें वह बॉक्सिंग ग्लव्स पहनें गुस्से में बॉक्सिंग बैग की तरफ देखती नजर आ रही हैं. सनी ने फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा था, ”लड़ाई के लिए तैयार हो रही हूं. बस इस बार प्रतिद्वंद्वी अदृश्य है ‘टच मी नॉट’. सनी ने इसके साथ ही हैशटैग #FightAgainstCoronaVirus का इस्तेमाल किया है. उनका ये कोरोना वायरस से लड़ने का नया तरीका निकाला फैंस को काफी पसंद आया था.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola