क्या खुद पर बने मीम्स पर Ramayan के 'लक्ष्मण' गुस्सा है? एक्टर ने दिया ये जवाब

Ramayan के किरदारों पर जमकर मीम्स बन रहे है, जो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है. अब रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने इस मामले पर अपनी राय रखी है.
कोरोना वायरस के कारण टीवी शो और फिल्मों की शूटिंग बंद पड़ी है. ऐसे में लोगों को इंटरटेन करने के लिए दूरदर्शन दोबारा से पुराने शो प्रसारित कर रहा है. इन सारे शो में सबसे आगे रामानंद सागर की रामायण है. इसने टीआरपी के सारे रिकार्डस तोड़ दिये. इससे ये पता चलता है कि रामायण पहले लोगों को जितनी पसंद थी, उतने ही आज भी लोकप्रिय है. इसके साथ ही रामायण के किरदारों पर जमकर मीम्स बन रहे है, जो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है. अब रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी (Sunil Lahri) ने इस मामले पर अपनी राय रखी है.
Also Read: क्या आपने देखी PM Modi और आडवाणी के साथ Ramayan की सीता की तसवीर? वायरल हो रही Photoसुनील ने कोईमोई से बातचीत में कहा कि 30 साल बाद दर्शकों से इतनी अटेंशन मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है. सोशल मीडिया पर ‘लक्ष्मण’ के किरदार से जुड़े कई मीम्स बन रहे हैं. लोगों ने मेरे पास भेजे हैं, जिन्हें देखकर अच्छा लग रहा है. बुरा बिलकुल नहीं लगा रहा. मेरे भाई के बच्चे भी मुझे ये मीम्स भेजते रहते हैं. मैं इन्हें एंजॉय करता हूं. ऐसा कहा जाता है कि आप पर मीम्स तब बनाए जाते हैं जब आप पॉपुलर हो चुके होते हैं. मैं गौरवान्वित महसूस करता हूं.
सुनील ने बातचीत के दौरान एक फैन के सवाल का जवाब भी दिया. सवाल था कि अगर उन्हें रामायण में दोबारा कोई किरदार करने का मौका मिले तो वह कौन सा होगा? सुनील ने बिना वक्त से तुरंत जवाब दिया- लक्ष्मण. वह दोबारा लक्ष्मण के किरदार को करना चाहते हैं. सुनील ने कहा- लक्ष्मण के किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत से शेड्स हैं. अगर आप किसी और किरदार को देखेंगे तो उसमें उस स्तर की परफॉर्मेंस नहीं दिखती है.
Ok this is the best one 😂😂😂#YehUnDinonKiBaatHai #Ramayan pic.twitter.com/pgtqXuN4Ec
— ❤️Kavya❤️ (@KavyaKa2800) April 10, 2020
गौरतलब है कि दर्शक अंनुसंधान एजेंसी बीएआरसी (BARC) का कहना है कि रामायण जैसे यादगार कार्यक्रमों की वापसी के साथ ही तीन अप्रैल को समाप्त के दौरान दूरदर्शन भारत का सबसे ज्यादा देखा गया चैनल बन गया है. ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) ने कहा कि सुबह और शाम के खंड में दूरदर्शन की दर्शक संख्या करीब 40,000 प्रतिशत बढ़ी है. इस दौरान निजी प्रसारकों की दर्शक संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










