Stree 2 Box Office Collection: स्त्री 2 ने साउथ की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें अब तक का कलेक्शन
Published by : Ashish Lata Updated At : 02 Sep 2024 2:28 PM
Rajkummar Rao Fees
Stree 2 Box Office Collection: स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. मूवी ने अपने तीसरे वीकेंड पर बाहुबली 2 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. अब ये 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है.
Stree 2 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस पर तीसरा वीकेंड भी शानदार रहा और इसने तीन दिनों में लगभग 47 करोड़ रुपये की कमाई की. अकेले रविवार को हॉरर कॉमेडी ने 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अमर कौशिक की ओर से निर्देशित, फिल्म ने बाहुबली 2 (हिंदी) के तीसरे वीकेंड के कलेक्शन को पछाड़ते हुए सबसे अधिक कमाई का नया रिकॉर्ड बनाया, जो लगभग 42.50 करोड़ रुपये था.
स्त्री 2 ने अब तक कितने करोड़ का किया है कलेक्शन
अमर कौशिक की हॉरर-कॉमेडी स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस पर अजेय सफर जारी है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 18 दिनों के बाद स्त्री 2 ने 480 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है. स्त्री 2, 500 करोड़ रुपये तक पहुंचने के करीब पहुंच रही है और अपने चौथे सप्ताह के अंत तक यह आंकड़ा छूने की संभावना है.
स्त्री 2 ने किन फिल्मों के रिकॉर्ड को अब तक तोड़ा
फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. मैडॉक फिल्म्स की ओर से निर्मित, स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत एक सर्वकालिक ब्लॉकबस्टर बन गई है. अपनी मौजूदा गति के साथ, स्त्री 2 ने हाल ही में केजीएफ चैप्टर 2 के लाइफटाइम हिंदी कलेक्शन (427 करोड़ रुपये) को पार कर लिया है. मूवी ने टाइगर 3, गदर 2, जवान, चेन्नई एक्सप्रेस जैसी मूवी के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है.
क्या है स्त्री 2 की कहानी
स्त्री 2 में अक्षय कुमार शानदार कैमियो किया था. उनकी कॉमिक टाइमिंग का हर कोई दीवाना बन गया. इसके अलावा तमन्ना भाटिया एक एक पार्टी सॉन्ग किया. जिसमें उनकी अदाओं का हर कोई दीवाना बन गया. फिल्म की कहानी की बात करें तो ये सरकट भूत पर बेस्ड है, जो चंदेरी गांव की महिला को उठाकर ले जाता है. उसका मकसद सिर्फ और सिर्फ स्त्री से बदला लेना है.
Also Read- Bhediya 2 और Stree 3 में से कौन सी फिल्म पहले होगी रिलीज, राजकुमार राव ने कर दिया खुलासा
Also Read- Stree 2 की जबरदस्त सफलता पर श्रद्धा कपूर से जुड़े इस खास शख्स ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वह हमेशा…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










