South OTT Release: मार्च के आखिरी दिनों को बनाए शानदार, ओटीटी पर देख डालें साउथ की ये फिल्में

Updated:
विज्ञापन
South OTT Release

South OTT Release

South OTT Release: मार्च के आखिरी वीक को मजेदार बनाने के लिए ओटीटी पर देख डालें ये धमाकेदार साउथ फिल्में.

विज्ञापन

South OTT Release: ओटीटी पर दर्शकों क�� नई फिल्में और वेब सीरीज देखना काफी पसंद है. बॉलीवुड, हॉलीवुड के साथ साउथ की फिल्में भी सबसे ज्यादा देखी जाती हैं. ऐसे में आज हम आपको OTT पर मौजूद नई साउथ फिल्मों की लिस्ट देते हैं, जिसमें एक्शन से लेकर रोमांस, कॉमेडी और थ्रिल तक का भरपूर मेल देखने को मिलेगा. यह फिल्में टॉप ओटीटी प्लेटफॉर्म्स नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार और मनोरमा मैक्स प्लेटफॉर्मपर उपलब्ध है. तो आइए इन फिल्मों पर एक नजर डालते हैं.

अनपोडु कनमनी (Anpodu Kanmani)

लिजो थॉमस की निर्देशित यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी पत्थर की खदान में काम करने वाले व्यक्ति और उसकी पत्नी पर केंद्रित है. हंसी और इमोशन के साथ इस फिल्म में प्यार, शादी, पुरानी परंपरा और आज के युग के बीच टकराव पैदा करती है. फिल्म में अर्जुन अशोकन, अनघा नारायणन और अल्थफ सलीम लीड रोल में हैं. यह फिल्म 26 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई है.

पेनकिल (Painkill)

कॉमेडी और रोमांस से भरपूर यह फिल्म एक दुकान चलाने वाले व्यक्ति पर केंद्रित है, जो एक साधारण जीवन जीता है. लेकिन अपनी निजी परेशानियों को ठीक करने के लिए एक झुठी मेंटल हेल्थ सर्टिफिकेट बनवाता है. इस बीच वह एक ऐसी लड़की से मिलता है, जो अपने परिवार में शादी के दबाव से बचना चाहती है. इस फिल्म में अनस्वरा राजन, लिजो जोस पेलिसरी, साजिन गोपू और रियाज खान कलाकार है. मनोरमा मैक्स पर यह फिल्म जल्द ही रिलीज हो जाएगी.

ऑफिसर ऑन ड्यूटी (Officer on Duty)

ऑफिसर ऑन ड्यूटी एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो नेटफ्लिक्स पर 20 मार्च को रिलीज हो चुकी है. फिल्म की कहानी एक ऐसे पुलिस ऑफिसर पर केंद्रित है, जो ड्रग तस्करी और सेक्स रैकेट की खतरनाक लड़ाई में चला जाता है और खुलासे करते वक्त वह जोखिम में पड़ जाता है, जिसकी वजह से उसका परिवार और करियर मुसीबत में फंस जाता है. कुंचाको बोबन, प्रियामणि, जगदीश, विशाक नायर जैसे कलाकार इस फिल्म में नजर आएंगे.

पोनमैन (Ponman)

यह डार्क कॉमेडी फिल्म जियो हॉटस्टार पर 14 मार्च को रिलीज हुई है. इस फिल्म में एक ज्वेलरी बिक्री एजेंट की कहानी है, जो एक दुल्हन के परिवार को सोने की ज्वेलरी उधार में दे देता है और उम्मीद करता है कि शादी बाद उसे पैसे मिल जाएंगे. दहेज, पैसे का दबाव और समाज के मुद्दों पर यह फिल्म बनाई गई है. इसमें बेसिल जोसेफ, साजिन गोपू और लिजोमोल जैसे कलाकार शामिल है.

यह पढ़े: Friday OTT Release: मार्च के आखिरी शुक्रवार को लगेगा इन धमाकेदार फिल्मों-सीरीज का मेला, लिस्ट पर डालें नजर

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola