सोनू सूद का WhatsApp अकाउंट हुआ ब्लॉक, बोले- जरूरतमंद लोग मदद के लिए मैसेज कर रहे होंगे….
Published by : Ashish Lata Updated At : 28 Apr 2024 3:51 PM
sonu sood
सोनू सूद का व्हाट्सएप अकाउंट ब्लॉक हो गया है. एक्टर ने इसपर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कितने ही जरूरतमंद लोग मेरे पास मैसेज कर रहे होंगे. आप जल्दी से प्रोब्लम को दूर करिये.
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद न केवल अपनी फिल्मों के लिए बल्कि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी जाने जाते हैं. उन्होंने लॉकडाउन में कई लोगों की मदद की है और सभी बेसहारा को सहारा दिया. अब अभिनेता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जी हां सोनू सूद को व्हाट्सएप अकाउंट ब्लॉक हो गया है. जिससे वह काफी ज्यादा परेशान है. सोनू ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसके बारे में डिटेल्स शेयर की और कंपनी से प्रभावी कार्रवाई करने को कहा.
सोनू सूद का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक
सोनू सूद ने अपने पोस्ट में बताया कि ऐसे सैकड़ों लोग हैं, जो व्हाट्सएप के जरिए मदद के लिए उनके पास पहुंचते हैं. उन्होंने अपने अकाउंट के 36 घंटे से ज्यादा समय तक काम नहीं करने पर निराशा व्यक्त की. उन्होंने ट्वीट किया, ”@व्हाट्सएप अभी भी मेरा अकाउंट काम नहीं कर रहा है… दोस्तों जागने का समय आ गया है. 36 घंटे से ज्यादा हो गए. जल्द से जल्द मेरे मैसेज भेजना शुरू करें. ”
Also Read- IAS की कोचिंग के लिए नहीं हैं पैसे… तो घबराइये नहीं, सोनू सूद जल्द शुरू करने जा रहे हैं ऑनलाइन क्लास
Also Read- Sonu Sood: सिर्फ 5 हजार रुपये लेकर मुंबई आए थे सोनू सूद, आज इतने करोड़ प्रॉपर्टी के हैं मालिक
Also Read- गरीबों पर दिल खोलकर पैसा लुटाते हैं ये सेलेब्स, करोड़ रुपए दान करने से पहले कुछ नहीं सोचते
सोनू सूद बोले- लोगों को परेशानी हो रही
उन्होंने आगे लिखा, ”सैकड़ों जरूरतमंद लोग मदद के लिए पहुंचने की कोशिश कर रहे होंगे. कृपया अपना योगदान दें. अभिनेता ने इससे पहले ट्विटर पर भी इस बारे में पोस्ट किया था और लिखा था, “मेरा नंबर @WhatsApp पर काम नहीं करता है. मुझे कई बार इस समस्या का सामना करना पड़ा है. मुझे लगता है कि आप लोगों के लिए अपनी सेवाओं को अपग्रेड करने का समय आ गया है.” दोनों ट्वीट्स में सोनू ने अपने व्हाट्सएप अकाउंट के स्क्रीनशॉट शेयर किए.
सोनू सूद के बारे में
सोनू सूद भलाई का काम करने के लिए जाने जाते हैं. वह साल 2020 के लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद करने में सक्रिय रूप से शामिल थे. अभिनेता ने उन प्रवासी श्रमिकों के लिए बस परिवहन की व्यवस्था की थी, जो कोरोनो वायरस महामारी के समय अपने घर लौटना चाहते थे. वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनू फिलहाल अपनी अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फतेह के लिए तैयार हैं. यह फिल्म उनके निर्देशन में पहली फिल्म है और इसमें जैकलीन फर्नांडीज महत्वपूर्ण भूमिका में हैं. फतेह साइबर क्राइम की भयावहता पर आधारित है.
Also Read- Sonu Sood के नाम पर लॉन्च हुई ‘भारत की सबसे बड़ी थाली’, जानिए क्या है इसकी खासियत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










