Sonu Sood के नाम पर लॉन्च हुई 'भारत की सबसे बड़ी थाली', जानिए क्या है इसकी खासियत

Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Feb 2023 8:14 PM

विज्ञापन

Sonu Sood Thali: आपको बता दें कि सोनू सूद (Sonu Sood) लॉकडाउन में आम जनता के बीच काफी मशहूर हुए. मुंबई में फंसे भारत के विभिन्न राज्यों के मजदूरों को उन्होंने बस, ट्रेन और फ्लाइट के जरिए मंजिल तक पहुंचाया है. सोनू सूद की लोकप्रियता का आलम यह है कि उनके नाम पर देश की सबसे बड़ी थाली का नाम रखा गया है.

विज्ञापन

Sonu Sood Thali: कोरोना काल में लोगों के बीच मसीहा बनकर उभरें. फिल्मों में निगेटिव किरदार निभाने वाले सोनू की असल जिंदगी में दरियादिली के सभी मुरीद हैं. सोनू सूद सोशल मीडिया के जरिए दुनियाभर के लोगों के साथ जुड़े रहते हैं. सोनू सूद की लोकप्रियता का आलम यह है कि उनके नाम पर देश की सबसे बड़ी थाली का नाम रखा गया है. सोनू ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस थाली के साथ एक फोटो शेयर की है.

https://www.instagram.com/p/Co1Pt6Ur49-/
क्या खासियत है सोनू सूद थाली की

इन फोटो में आप देख सकते हैं कि सोनू सूद एक बहुत बड़ी बिरयानी से भरी थाली के पास खड़े होकर पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं. सोनू सूद ने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है कि- भारत की सबसे बड़ी खाने की थाली का नाम अब मेरे नाम सोनू सूद पर रखा गया है. एक शाकाहारी व्यक्ति जो बहुत कम खाना खाता है, उसके नाम पर 20 लोगों की खाने की थाली कैसे हो सकती है.

हैदराबाद के जिसमत जेलमंडी ने दिया सोनू को अनोखा सम्मान

सोनू सूद को यह अनोखा सम्मान हैदराबाद के जिसमत जेलमंडी ने दिया है. सोनू सूद के नाम पर ‘इंडियाज बिगेस्ट प्लेट’ का नाम रखा गया है. होटल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल ने सोनू सूद के सम्मान में लिखा,‘सर..आपका दिल सबसे बड़ा है. हमें इस थाली के लिए आपसे बेहतर नाम नहीं मिल सकता था. हैदराबाद में आने के लिए आपका बहुत धन्यवाद, हम सभी को बेहद खुशी हुई कि आप यहां हमारे बीच आए.‘

फिल्मी जगत के खतरनाक विलेन में शामिल है सोनू सूद

आपको बता दें कि सोनू सूद (Sonu Sood) लॉकडाउन में आम जनता के बीच काफी मशहूर हुए. मुंबई में फंसे भारत के विभिन्न राज्यों के मजदूरों को उन्होंने बस, ट्रेन और फ्लाइट के जरिए मंजिल तक पहुंचाया है. सोनू ने वैसे तो बॉलीवुड में अपनी शुरूआत एक अभिनेता के रूप में कि थी, पर 2010 में रिलीज दबंग में उनके द्वारा निभाए गए खलनायक कि भूमिका को लोगों ने काफी पसंद किया और बाद में उन्होंने शूटआउट एट वडाला और एंटरटेंमेंट जैसी फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola