IAS की कोचिंग के लिए नहीं हैं पैसे... तो घबराइये नहीं, सोनू सूद जल्द शुरू करने जा रहे हैं ऑनलाइन क्लास

Published by : Ashish Lata Updated At : 26 Jun 2023 11:54 AM

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर और कोरोनाकाल में जरूरतमंद लोगों के मसीहा बने सोनू सूद एक बार फिर चर्चा में हैं. सोनू बहुत जल्द आर्थिक रूप से वंचित बैकग्राउंड के समर्पित सिविल सेवा उम्मीदवारों के लिए मुफ्त ऑनलाइन आईएएस कोचिंग की व्यवस्था करने जा रहे हैं.

विज्ञापन

आम आदमी के ‘मसीहा’ सोनू सूद अक्सर दूसरों की मदद के लिए सबसे आगे रहते हैं. कोविड के दौरान तो कई लोगों के लिए एक्टर भगवान बन गये थे. उन्होंने जरूरूतमंदों को उनके घर पहुंचाया था, तो कई के इलाज के लिए पैसे भी दिए. उन्होंने बच्चों के शिक्षा के लिए राज्यों में स्कूल भी खोले. अब सूद चैरिटी फॉउंडेशन (एससीएफ) के संस्थापक के रूप में सोनू सूद समाज में स्थायी प्रभाव डालने और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए समर्पित हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और आपदा राहत पर ध्यान देने के साथ, एससीएफ के माध्यम से एक्टर का लक्ष्य जीवन में बदलाव लाना और समुदायों को सशक्त बनाना है.

मुफ्त ऑनलाइन आईएएस कोचिंग देंगे सोनू सूद

एक नए और दिलचस्प विकास में सूद चैरिटी फॉउंडेशन ने डिवाइन इंडिया युथ एसोसिएशन (डीआईवाईए) और शरत चंद्र अकादमी के सहयोग से वर्ष 2023-24 के लिए ‘संभावम’ के लॉन्च की घोषणा की है. यह अभूतपूर्व कार्यक्रम आर्थिक रूप से वंचित बैकग्राउंड के समर्पित सिविल सेवा उम्मीदवारों को मुफ्त ऑनलाइन आईएएस कोचिंग, मेंटरशिप और होलिस्टिक पर्सनालिटी डेवलपमेंट प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. सोनू सूद के नवीनतम परोपकारी प्रयास संभावम का उद्देश्य वित्तीय बाधाओं का सामना करने वाले प्रभावशाली व्यक्तियों के लिए समान अवसर प्रदान करना है.


इन फिल्मों में दिखे हैं सोनू सूद

सोनू सूद ने साल 2004 में शहीद-ए-आजम के साथ बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया और युवा (2004), आशिक बनाया आपने (2005), जोधा अकबर (2008), सिंह इज किंग (2008) और अन्य फिल्मों में दिखाई दिए. फिल्म दबंग में उनका किरदार छेदी सिंह काफी ज्यादा फेमस हुआ. आखिरी बार एक्टर को सम्राट पृथ्वीराज में देखा गया था. उन्होंने एमटीवी रोडीज- सीजन 18 की भी मेजबानी की. सोनू अगली बार अपनी आगामी फिल्म फतेह में दिखाई देंगे.

Also Read: व्हाइट हाउस में ‘छैय्यां छैय्यां’ गाने के साथ PM मोदी के स्वागत पर शाहरुख खान ने किया रिएक्ट, कहा- काश मैं…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola