व्हाइट हाउस में 'छैय्यां छैय्यां' गाने के साथ PM मोदी के स्वागत पर शाहरुख खान ने किया रिएक्ट, कहा- काश मैं...
Published by : Ashish Lata Updated At : 26 Jun 2023 11:15 AM
शाहरुख खान ने 25 जून को फिल्म इंडस्ट्री में 31 साल पूरे कर लिए. साल 1992 में उनकी पहली फिल्म दीवाना रिलीज हुई थी. इस खास दिन को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए एक्टर ने ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन रखा, जिसमें मजेदार सवाल के जवाब दिए.
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है, जिसे दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं. हाल ही में एसआरके की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. अब इंडस्ट्री में उनको 31 साल पूरे हो गये हैं, जिसका जश्न मनाते हुए एक्टर ने ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन रखा. इस सेशन में एक्टर से फैंस ने कई मजेदार सवाल पूछे.
हाल ही में ट्विटर पर ‘आस्क एसआरके’ सेशन के दौरान एक फैन ने शाहरुख खान से पूछा कि जब अमेरिका के व्हाइट हाउस में छैय्यां छैय्यां गाने के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया गया तो उन्हें कैसा लगा. सवाल में लिखा था, “सर छैय्यां छैय्यां मंत्रों ने अमेरिका में मोदी जी का स्वागत किया… आप इस बारे में क्या कहना चाहते हैं?” इसका जवाब देते हुए, अभिनेता ने ट्वीट किया, “काश मैं इस पर डांस करने के लिए वहां होता… लेकिन मुझे लगता है कि वे ट्रेन को अंदर नहीं जाने देंगे??!!!”
Wish I was there to dance to it….but they wouldn’t allow a train inside I guess??!!! https://t.co/jjsUexZXCH
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 25, 2023
शाहरुख खान के जवाब पर फैंस के अलग-अलग तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”स्मार्ट आंसर”. दूसरे यूजर ने लिखा, “शाहरुख खान का किंग स्टाइल जवाब… दिन की सबसे बड़ी ट्विटर बातचीत…” इसके अलावा, उन्होंने बताया कि कैसे वह 57 साल की उम्र में भी स्टंट और एक्शन सीक्वेंस करते हैं. अभिनेता को अपनी आखिरी फिल्म ‘पठान’ में एक्शन सीन और स्टंट करते देखा गया था. जवाब में, अभिनेता ने ट्वीट किया, “बहुत दर्द निवारक दवाएं खाते हैं भाई.”
Bahut painkillers khaane padhte hain bhai…. https://t.co/YbgptHE37R
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 25, 2023
Also Read: शोएब इब्राहिम ने बेटे के नाम का किया खुलासा, बताया कब दीपिका कक्कड़ और छोटू बेबी को ले जाएंगे घर, VIDEO
शाहरुख खान अगली बार एटली की एक्शन फिल्म जवान में नजर आएंगे, इसे सितंबर में दुनिया भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म में नयनतारा, सुनील ग्रोवर, प्रियामणि, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्राऔर रिद्धि डोगरा भी नजर आएंगे. शाहरुख खान के पास डंकी भी है. राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित, डंकी शाहरुख और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता निर्देशक के बीच पहला सहयोग है. फिल्म में तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी हैं. डंकी दिसंबर में रिलीज़ होने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










