Sitaare Zameen Par Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड बजा आमिर खान का डंका, फिल्म के कलेक्शन ने उड़ाया होश

Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Jun 2025 2:25 PM

विज्ञापन

Sitaare Zameen Par BO Collection Day 16

Sitaare Zameen Par Worldwide Collection: आमिर खान और जेनेलिया देशमुख की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून 2025 को रिलीज हुई थी. आरएस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित इस स्पोर्ट्स ड्रामा में आमिर एक बास्केटबॉल कोच बने हैं. जानें अब तक इसने वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की.

विज्ञापन

Sitaare Zameen Par Worldwide Collection: आमिर खान और जेनेलिया देशमुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी. फिल्म ने रिलीज के साथ ही दर्शकों और समीक्षकों दोनों का दिल जीत लिया है. इस स्पोर्ट्स ड्रामा का निर्देशन आर.एस. प्रसन्ना ने किया है. मूवी में आमिर एक बास्केटबॉल कोच बने हैं. चलिए आपको बताते हैं वर्ल्डवाइड फिल्म में अबतक कितने करोड़ की कमाई कर ली है.

वर्ल्डवाइड सितारे जमीन पर ने कमा लिए इतने करोड़

सुपरहिट फिल्म ‘तारे जमीन पर’ की स्पिरिचुअल सीक्वल ‘सितारे जमीन पर’ को माना जा रहा है. sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे दिन वर्ल्डवाइड फिल्म ने 95.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. भारत में फिल्म ने 58.90 करोड़ का बिजनेस किया है. फिल्म की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर अच्छी है और अगर ऐसी ही स्पीड रही तो फिल्म का कलेक्शन तेजी से बढ़ेगा.

आमिर खान पहुंचे थिएटर

आमिर खान फिल्म सितारे जमीन पर के कास्ट के साथ फिल्म स्क्रीनिंग के लिए सिनेमाघरों में गए. इस दौरान अचानक पहुंचकर उन्होंने अपने फैंस को चौंका दिया. मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दर्शक तालियां बजाते हुए दिख रहे हैं. दर्शकों ने नये कास्ट का भी दिल खोलकर स्वागत किया है. लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी लिया. इस दौरान आमिर के साथ उनकी गर्लफ्रेंड गौरी भी थी. एक्टर ने कहा, आपने हमें जो प्यार दिया है, उसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद… हम वास्तव में इसकी सराहना करते हैं और काफी खुश भी हैं.” बता दें कि फिल्म में अरुश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर ने काम किया हैं.

यह भी पढ़ें–  Top 10 Hindi Biggest Openers of 2025: ओपनिंग डे का सिंहासन छावा के नाम, सितारे जमीन पर और जाट रह गई हांफती

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola