Top 10 Hindi Biggest Openers of 2025: ओपनिंग डे का सिंहासन छावा के नाम, सितारे जमीन पर और जाट रह गई हांफती
Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Jun 2025 10:20 AM
Top 10 Hindi Biggest Openers of 2025
Top 10 Hindi Biggest Openers of 2025: 'सितारे जमीन पर' की कहानी को दर्शकों ने पसंद किया है. फिल्म में आमिर खान, जेनेलिया डिसूजा और 10 नए एक्टर्स नजर आए हैं.ओपनिंग डे पर फिल्म ने 10.7 करोड़ रुपये की कमाई की.यहां 2025 की टॉप 10 हिंदी ओपनिंग फिल्मों पर नजर डालते हैं.
Top 10 Hindi Biggest Openers of 2025: आर एस प्रसन्ना की ओर से निर्देशित ‘सितारे जमीन पर’ की कहानी को दर्शकों ने खूब सराहा. फिल्म में आमिर खान, जेनेलिया डिसूजा और 10 नये एक्टर्स ने काम किया हैं. फिल्म ओटीटी पर नहीं रिलीज होगी और दर्शक इसे सिर्फ सिनेमाघरों में ही देख सकते हैं. मूवी ने ओपनिंग डे पर 10.7 करोड़ रुपये कमाए. उम्मीद है कि रिलीज के पहले संडे को मूवी तगड़ी कमाई करेगी. यहां 2025 की टॉप 10 हिंदी ओपनिंग फिल्मों पर नजर डालते हैं.
2025 की टॉप 10 हिंदी फिल्में जिनकी ओपनिंग कमाई सबसे ज्यादा रही
- छावा- 29.50 करोड़ रुपये
- सिकंदर- 25 करोड़ रुपये
- हाउसफुल 5- 22 करोड़ रुपये
- रेड 2- 19 करोड़ रुपये
- स्काई फोर्स- 13.75 करोड़ रुपये
- सितारे जमीन पर- 10.50 करोड़ रुपये
- जाट- 9 करोड़ रुपये
- केशरी चैप्टर 2- 7.70 करोड़ रुपये
- भूल चूक माफ- 6.85 करोड़ रुपये
- देवा- 5.25 करोड़ रुपये
आमिर खान की सितारे जमीन पर को मिला छठा स्थान
विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ इस साल की अभी तक की सबसे सफल फिल्मों में से एक है. छत्रपति संभाजी महाराज पर बनी मूवी को दर्शकों ने काफी पसंद किया. मूवी ने तगड़ी ओपनिंग की थी और इसमें अक्षय खन्ना और रश्मिका मंदाना हैं. इसके अलावा लेटेस्ट रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 भी इन दिनों लोगों की पहील पसंद बनी हुई है. लिस्ट में आमिर खान की मूवी सितारे जमीन पर छठे नंबर पर है. इस फिल्म से आमिर तीन साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे है. मूवी ओटीटी पर रिलीज नहीं होगी. इसके अलावा सनी देओल की जाट सातवें स्थान पर है. गदर 2 के बाद जाट से सनी ने सिल्वर स्क्रीन पर दमदार वापसी की और मूवी को अच्छा रिएक्शन दर्शकों से मिला. लिस्ट में सबसे आखिरी में शाहिद कपूर की देवा है जिसने 5 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था.
यह भी पढ़ें– कुश सिन्हा ने बहन सोनाक्षी की शादी में शामिल ना होने की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, जहीर इकबाल संग रिश्ते पर कहा- सब कुछ…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










