Sidharth Shukla Death Anniversary: ये है सिद्धार्थ-शहनाज का आखिरी VIDEO, इस पल के बाद हमेशा के लिए छूट गया साथ

Published by : Ashish Lata Updated At : 02 Sep 2023 1:42 PM

विज्ञापन

सिद्धार्थ शुक्‍ला ने महज 40 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. आज एक्टर की दूसरी डेथ एनवर्सरी है. उनके निधन के बाद उनकी लेडी लव शहनाज गिल ने बड़ी मेहनत से खुद को संभाला है. आइये देखते हैं सिडनाज का आखिरी वीडियो...

विज्ञापन

हिंदी टीवी के सबसे लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेताओं में से एक, सिद्धार्थ शुक्ला कई लोगों के पसंदीदा स्टार थे. अभिनेता ने बालिका वधू और दिल से दिल तक जैसे कई लोकप्रिय टीवी शो में अभिनय किया और अपने आकर्षण और मिलियन-डॉलर की मुस्कान से दर्शकों का दिल जीत लिया. वह बिग बॉस 13 और खतरों के खिलाड़ी सहित रियलिटी शो के विनर भी बने. दुर्भाग्य से, अभिनेता ने 2 सितंबर, 2021 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया. हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया. आज उनकी दूसरे पुण्यतिथि है. ऐसे में फैंस उन्हें ट्विटर पर भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

सिद्धार्थ की मौत के बाद बुरी तरह टूट गई थी शहनाज गिल

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की दोस्ती काफी चर्चा में रही थी. दोनों बिग बॉस 13 के घर में एक दूसरे से मिले थे. वहीं सना को उनसे प्यार हो गया और दोनों फैंस के चहेते कपल बन गये. सिडनाज की जोड़ी काफी पॉपुलर औरन ट्रेडिंग बन गई. हालांकि एक्टर की अचानक मौत से शहनाज गिल सदमे में चली गई थी. उनका रो-रोकर बुरा हाल था. हालांकि अब एक्ट्रेस धीरे-धीरे अपनी नॉर्मल लाइफ में वापस आ रही है. लेकिन एक वक्त था, जब उन्हें हर मौके पर सिड के लिए रोते-बिलकते देखा जाता था. आज हम कपल का आखिरी वीडियो देखेंगे.

https://www.instagram.com/p/CStuO7Hnxv6/
https://www.instagram.com/p/CVnUaAZvNkH/
https://www.instagram.com/p/CXYW0L3IwZP/

ये है सिडनाज का आखिरी वीडियो

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से पहले सिडनाज डांस दीवाने सीजन 3′ में एक साथ पहुंचे थे. दोनों ने यहां ढेर सारी मस्ती की थी और इनके बीच का रोमांटिक डांस ने काफी लाइमलाइट बटौरी. सिड के मौत के 2 साल बाद भी फैंस इस वीडियो पर अपना प्यार लुटा रहे हैं. इसके अलावा एक्टर के निधन के बाद दोनों का एक सॉन्ग हैबिट रिलीज हुआ था. जिसकी शूटिंग पूरी नहीं हो पाई, लेकिन कपल की शानदार केमिस्ट्री ने हर किसी का दिल जीत लिया.

https://www.instagram.com/p/CVmlcDOs4a6/

फैंस कर रहे सिद्धार्थ शुक्ला को याद

इधर फैंस भी सिद्धार्थ शुक्ला को काफी ज्यादा याद कर रहे हैं. एक यूजर ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ”जिंदगी में कभी-कभी कुछ दिन बहुत कष्टकारी होते हैं…कहने को बहुत कुछ है पर लव्ज़ नहीं मिल रहे..मैं तुम्हें हमेशा प्यार करता हूं, तुम्हें ढेर सारा प्यार, आशीर्वाद और शांति भेज रहा हूं..@सिद्धार्थ_शुक्ला…तुम मेरे जीवन का अविस्मरणीय हिस्सा हो”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”तुम हमेशा मेरे रहोगे.. लाखों जादुई पलों को मैं हमेशा संजो कर रखूंगा. मैं तुमसे प्यार करता हूं…पर चमक! उस सितारे की तरह जो आप हमेशा से चाहते थे. अब उज्जवल मैं तुम्हें देखूंगा.. जब देखूं तुझे. इसलिए! खुश हो जाओ मेरे दोस्त..#सिद्धार्थशुक्ला.”

इन शोज का हिस्सा थे सिद्धार्थ शुक्ला

सिद्धार्थ के आकर्षक लुक और जबरदस्त एक्टिंग ने उन्हें टेलीविजन स्क्रीन पर एक लोकप्रिय चेहरा बना दिया. यह रियलिटी शो बिग बॉस 13 में उनका कार्यकाल था, जिसने उन्हें देश भर में प्रसिद्धि दिलाई. बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ लार्जर दैन लाइफ इंसान बनकर उभरे. उनके अनफ़िल्टर्ड व्यक्तित्व और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें प्रशंसकों का पसंदीदा बना दिया. उनके करियर के बारे में बात करते हुए, 2008 में सिद्धार्थ को अपना पहला शो बाबुल का आंगन छूटे ना मिला और बाद में उन्होंने कई हिट शो में अभिनय किया. सिद्धार्थ 2012 में बालिका वधू में अपने सफल प्रदर्शन के बाद प्रसिद्धि में आए और उन्हें एक घरेलू नाम बना दिया. वह झलक दिखला जा 6, खतरों के खिलाड़ी 7, दिल से दिल तक जैसे कई शो का भी हिस्सा थे

शहनाज की गोद में सिद्धार्थ ने ली आखिरी सांस

सिद्धार्थ के अचानक चले जाने से उनके फैंस और फैंमिली पर गहरा प्रभाव पड़ा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ शुक्ला की मृत्यु से कुछ घंटे पहले शहनाज मौजूद थी. सिड की तबीयत जब खराब हो गई तो, उन्होंने उसे की गोद में सोए हुए थे. ऐसा बताया जाता है कि सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज की गोद में ही अपना दम तोड़ दिया. एक्टर को आखिरी बार देखने के लिए शहनाज श्मशान गाट भी पहुंची थी. यहां उनका बुरा हाल था.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola