ePaper

Bigg Boss 15: सलमान खान के शो में तूफानी सीनियर्स बनकर आएंगी रुबीना दिलैक, गौहर खान और श्वेता तिवारी?

Updated at : 21 Sep 2021 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 15: सलमान खान के शो में तूफानी सीनियर्स बनकर आएंगी रुबीना दिलैक, गौहर खान और श्वेता तिवारी?

सलमान खान के शो बिग बॉस 15 में श्वेता तिवारी, गौहर खान और रुबीना दिलैक भी नजर आने वाली हैं. खबरें है कि ये तीनों एक्ट्रेसेस तूफानी सीनियर्स बनकर घर में इंट्री लेने वाली है.

विज्ञापन

Bigg Boss 15: कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस 15 एक बार फिर से टीवी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. बिग बॉस 15 को लेकर हर दिन नये-नये अपडेट्स सोशल मीडिया पर आ रहे है. शो के कंटेस्टेंट को लेकर भी आए दिन खुलासे हो रहे है. अब ऐसी चर्चा है कि बिग बॉस के घर में इस बार भी तूफानी सीनियर्स वाला कॉन्सेप्ट देखने को मिलने वाला है.

सलमान खान के शो बिग बॉस 15 को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. शो 2 अक्टूबर से लॉन्च होने वाला है. बिग बॉस के प्रोमोज में साफ दिखाई दिया था कि इस बार शो का थीम जंगल होगा. शो में इस बार कई ट्विस्ट दर्शकों को देखने मिलने वाला है. ऐसी खबरें भी है कि एक बार फिर से तूफानी सीनियर्स को शो में लाया जाएगा.

https://www.instagram.com/p/CTWZDbTJadb/

पिछले साल बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर्स बनकर सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान आए थे. इस दौरान तीनों को टीमें दी गई थी, जिसमें कंटेस्टेंट टास्क करते थे. इस बार भी कुछ ऐसा होने वाला है और इस बार तूफानी सीनियर्स बनकर श्वेता तिवारी, गौहर खान और रुबीना दिलैक आएंगे. हालांकि इसपर आधिकारिक रूप से कुछ कहा नहीं गया है.

https://www.instagram.com/p/CT1Jcp4oTC-/

गौरतलब है कि रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 की विनर बनी थी. ऐसे में अगर वो तूफानी सीनियर्स बनकर बिग बॉस के घर में आती है, फैंस को फुल ऑन ड्रामा देखने को मिलेगा. फिलहाल इस खबर की पुष्टि होने तक फैंस को इंतजार करना होगा. लेकिन एक बात तय है कि तीनों के होने से गेम काफी दिलचस्प हो जाएगा.

Also Read: Bigg Boss 15: राखी सावंत के पति रितेश करेंगे बिग बॉस में इंट्री, दुनिया के सामने पहली बार दिखाएंगे अपना चेहरा

प्रतीक सहजपाल बिग बॉस ओटीटी से बिग बॉस 15 में इंट्री लेने वाले है. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, इस बार राखी सावंत के पति रितेश सलमान खान के घर में आएंगे. उन्होंने कहा कि, आप मुझे शो में देखेंगे.” साथ ही रितेश सलमान खान से मिलने के लिए भी उत्सुक हैं, जिनसे वो पिछले बार नहीं मिल पाए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola