श्वेता तिवारी ने 5 हजार रुपए से की सीरियल ‘कसौटी जिंदगी है’ की शुरुआत, शो छोड़ने से पहले बनी लाखों की मालकिन

Updated:
विज्ञापन
श्वेता तिवारी ने 5 हजार रुपए से की सीरियल ‘कसौटी जिंदगी है’ की शुरुआत, शो छोड़ने से पहले बनी लाखों की मालकिन

Shweta Tiwari Kasauti Zindagi ki: श्वेता तिवारी छोटे पर्दे की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक हैं. उनकी सबसे चर्चित टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की में उनके प्रेरणा के किरदार को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था. ऐसे में आज हम जानेंगे की उन्हें एक एपिसोड के लिए कितनी फीस मिलती थी.

विज्ञापन

Shweta Tiwari Kasauti Zindagi ki: स्टारप्लस का सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला साल 2001 के सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ में जिस किरदार को सबसे ज्यादा सरहाया गया था, वह किरदार है प्रेरणा का. इस किरदार को श्वेता तिवारी ने बहुत ही खूबसूरती से निभाया था. सीरियल की कहानी प्रेरणा और अनुराग के रिश्ते को दर्शाती है, जो बने तो एक दूसरे के लिए हैं लेकिन किस्मत उन्हें बार-बार एक दूसरे से अलग कर देती है. इन दोनों की जिंदगी में रोड़ा डालने के लिए सीरियल में बजाज और कोमोलिका को कास्ट किया जाता है. इस सीरियल में उनकी जवानी से लेकर बुढ़ापे तक की कहानी को दिखाया गया है.

कसौटी जिंदगी की, को देखने लिए महिलाए समय से पहले ही अपना काम निपटा कर टीवी के सामने बैठ जाती थी. ऐसा होना लाजमी भी है क्योंकि श्वेता तिवारी ने अपने किरदार में जान डाल दी थी. उनसे बेहतर इस किरदार को शायद ही कोई निभा पाता. आइए जानते हैं उन्हें इस किरदार के लिए कितना फीस मिलता था.

Also Read Singham Again में दमदार होगा श्वेता तिवारी का रोल, अजय देवगन संग करेंगी एक्शन

कसौटी जिंदगी की प्रेरणा उर्फ श्वेता तिवारी ने शो की शुरुआत 5000 रुपए से की थी लेकिन शो के खत्म होने तक उनकी फीस लाखों तक हो गई थी. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा भी किया था. उन्होंने कहा कि मैंने कसौटी है जिंदगी की शुरुआत 5000 रुपए से की थी. हमें हर साल इंक्रीमेंट मिलता था.” उन्होंने आगे अपनी बात को खत्म करते हुए कहा कि, जिस वक्त मैं शो छोड़ रही थी उस दौरान मुझे हर दिन के 2.25 लाख रूपए मिलते थे. श्वेता तिवारी के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह अजय देवगन स्टारर सिंघम अगेन में नजर आने वाली हैं.

Also Read ये 5 भोजपुरी हसीनाएं तलाक के बाद जी रही बिंदास जिंदगी, 4 एक्ट्रेस ने तो दूसरी शादी भी नहीं की

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola