ये 5 भोजपुरी हसीनाएं तलाक के बाद जी रही बिंदास जिंदगी, 4 एक्ट्रेस ने तो दूसरी शादी भी नहीं की

Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Jun 2024 9:20 AM

विज्ञापन

shweta tiwari

भोजपुरी एक्ट्रेसेस अंजना सिंह, पाखी हेगड़े, अलीना शेख का तलाक हो चुका हैं. तलाक के बाद ये एक्ट्रेसेस बिंदास अपनी जिंदगी एंजॉय कर रही हैं. साथ ही अकेले ही अपने बच्चों की देखभाल कर रही है.

विज्ञापन

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस है, जिन्होंने लव मैरिज की. लिस्ट में अंजना सिंह, पाखी हेगड़े, अलीना शेख जैसी अभिनेत्रियों के नाम शामिल है. हालांकि इन एक्ट्रेसेस का रिश्ता अपने पति संग ज्यादा चला नहीं और वो अलग हो गए. तलाक के बाद ये एक्ट्रेसेस बिंदास अपनी जिंदगी जी रही है और हर एक पल को एंजॉय कर रही है.

1)रश्मि देसाई
रश्मि देसाई ने भोजपुरी सिनेमा में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है. उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है. उनकी पहली भोजपुरी फिल्म ‘गजब भैयाजी’ थी, जो 2003 में रिलीज हुई थी. इसके बाद उन्होंने ‘दबंग सरकार’, ‘बलम जी लव यू’, ‘यह अन्दाजा’ जैसी अन्य फिल्मों में भी काम किया. रश्मि ने 2012 में नंदीश संधू से शादी रचा ली थी, लेकिन 2 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया था. तलाक के बाद एक्ट्रेस काफी खुश है और फुल ऑन लाइफ को एंजॉय कर रही है.


2)श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है, जिसमें “हमार सईया हिंदुस्तानी”, “आए भौजी के बहन”, “कब अइबू अंगवा हमार” शामिल है. उनकी अदाकारी ने यूपी-बिहार के दर्शकों को प्रभावित किया. एक्ट्रेस ने पहले राजा चौधरी से शादी, लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिन तक चला नहीं. फिर उन्होंने साल 2013 में अभिनव कोहली से विवाह किया, लेकिन 2019 में दोनों ने तलाक ले लिया. अब वो सिंगल मदर है और अपने दोनों बच्चों का पालन-पोषण करती है.


3)अंजना सिंह
अंजना सिंह ने 2013 में भोजपुरी एक्टर यश कुमार से शादी की थी. मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी यह लव मैरिज थी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए. अंजना ने तलाक के बाद अब तक दूसरी शादी नहीं की और अकेले ही अपनी बेटी के साथ जिंदगी बिता रही हैं. वे अपनी बेटी के साथ इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.

Bhojpuri Film: पवन सिंह के साथ अंजना सिंह की फोटो हुई सोशल मीडिया पर वायरल, यूजर बोले- बाप रे…

Ravi Kishan का कास्टिंग काउच पर छलका दर्द, शेयर किया डरावना एक्सपीरियंस कहा- लेट नाइट घर पर बुलाया…

Prapanch: भोजपुरी वेब सीरीज ‘प्रपंच’ देखी है आपने, अगर नहीं तो इस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं आप


4)पाखी हेगड़े
पाखी हेगड़े ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत मराठी सिनेमा से की, लेकिन भोजपुरी फिल्मों में उन्होंने जो स्थान हासिल किया, वह अद्वितीय है. पाखी ने 2014 में उमेश हेगड़े के साथ शादी की थी. यह शादीभी लंबे समय तक नहीं चली और जल्द ही दोनों अलग हो गए थे. तलाक के बाद पाखी अपने बच्चों की देखभाल कर रही है और उन्होंने दूसरी शादी नहीं की.

5)अलीना शेख
भोजपुरी एक्ट्रेस अलीना शेख ने 2016 में मुदस्सिर बेग से शादी की थी, लेकिन कुछ सालों बाद दोनों का तलाक हो गया. तलाक के बाद, अलीना अब तक अकेले ही अपनी जिंदगी जी रही हैं और उन्होंने किसी और से शादी नहीं की.

रिपोर्ट- पल्लवी पांडे

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola