Prapanch: भोजपुरी वेब सीरीज 'प्रपंच' देखी है आपने, अगर नहीं तो इस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं आप
Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Jan 2024 1:56 PM
पवन सिंह ने इस एक्ट्रेस को दिया फिल्मों में काम करने का ऑफर, फोटो- इंस्टाग्राम
साल 2022 में भोजपुरी इंडस्ट्री ने ओटीटी की दुनिया में अपना कदम रखा. पहली भोजपुरी वेब सीरीज की शुरुआत भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह स्टारर "प्रपंच" नामक सीरीज से हुई. आइए जानते हैं किस बारे में है ये वेब सीरीज.
भोजपुरी इंडस्ट्री की पहली वेब सीरीज प्रपंच बेहद ही एक्शन और थ्रिलर से भरपूर है जिसमें भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह लीड रोल में मौजूद हैं. इस सीरीज में पवन सिंह को एक बेहद ही सीधे साधे और मासूम व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है. इस सीरीज में पवन सिंह की धुंआधार एक्शन फैंस को चौंका कर रख देती है. पवन सिंह की ये वेब सीरीज ढीली कानून व्यवस्था और गंदी राजनीति के सच को दिखाती है. इस सीरीज में पवन सिंह उपेंद्र नाम का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं जो कि लोगों के नायक हैं. इस सीरीज में वो गंदी कानूनी व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ते हैं. इस सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे उनका किरदार अपनी सादगी और शराफत को छोड़कर देश की बेहतरी के लिए हर हद तक जाते दिखाई देते हैं.
ट्रेलर में दमदार डायलॉग ने जीता था लोगों का दिल
इस वेब सीरीज के ट्रेलर में पवन सिंह एक शानदार अंदाज में ये बोलते हुए नजर आए थे कि “किसी को इतना भी नहीं छेड़ना चाहिए कि उसके सब्र का बांध टूट जाए”, इस भारी भरकम डायलॉग से ही लोगों को अंदाजा लग गया था कि ये सीरीज बेहद ही दमदार होगी और लोग इसे देखने के लिए तब से ही बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे.
भोजपुरी ओटीटी चौपाल पर देख सकते हैं आप प्रपंच
भोजपुरी की इस खास वेब सीरीज प्रपंच को आप भोजपुरी ओटीटी एप चौपाल पर देख सकते हैं. इस खास आप को खासतौर से केवल भोजपुरी फिल्मों और वेब सीरीज के लिए ही बनाया गया है और ये ऐप बिलकुल फ्री है. इस ऐप कोआप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं.
पवन सिंह के साथ कई बड़े कलाकार हैं कास्ट में मौजूद
भोजपुरी की पहली वेब सीरीज प्रपंच में पावरस्टार पवन सिंह के साथ कई उम्दा एक्टर्स भी मौजूद हैं. इस सीरीज में अलावा सबिहा अली खान, जफर वारिस खान, शाबिया जाफरी, ब्रिज भूषण शुक्ला, विनीत विशाल जैसे दमदार एक्टर भी मौजूद हैं जो इस सीरीज को और बेहतरीन बना रहे हैं.
इस वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं पवन सिंह
भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. दरअसल पवन और अक्षरा की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री के बाद लोगों ने इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा था और असल जिंदगी में इनकी बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए लोग ये अंदाजा लगा रहे थे कि पवन सिंह का अक्षरा सिंह के साथ अफेयर चल रहा है. पवन सिंह इससे पहले 2 शादियां कर चुके हैं और दोनों ही बीवियों के साथ उनका तलाक हो चुका है. खबरों के अनुसार पवन ने अपनी दूसरी बीवी ज्योति को अक्षरा सिंह के लिए छोड़ा था. हालांकि बाद में पवन और अक्षरा के तकरार के भी कई चर्चे सामने आए.
पवन सिंह के इन गानों को मिले हैं कई मिलियन व्यूज
पवन सिंह की फैन फॉलोइंग इतनी है की उनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगते हैं. यही वजह है की उनके लगभग सभी गाने कई मिलियन के आंकड़ों को पार कर लेते हैं. साल 2022 में आया उनका गाना ”हरी हरी ओढ़नी” ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. इस गाने के यूट्यूब पर लगभग 300 मिलियन व्यूज हैं. इसके बाद साल 2023 में शिवानी सिंह के साथ उनका गाना ”राजाजी के दिलवा” बेहद ही सक्सेसफुल था और उसने 157 मिलियन व्यूज कमाए थे. साल 2023 में पवन सिंह का एक और गाना ”पांचे के नाचे अइहा” को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था और इसके यूट्यूब वीडियो पर 90 मिलियन व्यूज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










