पवन सिंह का विवादों से रहा है गहरा नाता, गाने में अपशब्द से लेकर मारपीट करने तक, लग चुके हैं कई बड़े आरोप
Published by : Ashish Lata Updated At : 13 Jan 2024 4:52 PM
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह किसी ने किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. एक्टर कभी अपनी दूसरी वाइफ संग तलाक की खबरों पर तो कभी किसी गाने को लेकर विवाद का हिस्सा बन जाते हैं.

भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों रहते हैं. पवन सिंह ने अब तक दो शादियां की हैं और साथ ही वो एक मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में भी रहे हैं.

हाल ही में पवन सिंह की दूसरी शादी को लेकर एक के बाद एक कई चौंकाने वाली खबरें सामने आई थी. आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब पवन विवादों में फंसे हो. इससे पहले भी वो कई विवादों का हिस्सा रह चुके हैं.

पवन सिंह ने अपनी पहली शादी साल 2014 में नीलम सिंह से की थी. लेकिन शादी के करीब 6 महीने बाद 8 मार्च 2015 को नीलम ने खुदकुशी कर ली. जिसके बाद पवन पर उन्हें जान से मारने का आरोप लगा था.

पवन सिंह एक बेहतरीन अभिनेता के साथ एक बेमिसाल गायक भी हैं. उन्हें अपने फेमस गाने लॉलीपॉप लागेलू से काफी लोकप्रियता मिली थी. लेकिन पवन अपने इस गाने को लेकर भी विवादों में रह चुके हैं. दरअसल इस गाने को लेकर उनपर डबल मीनिंग सॉन्ग बनाने का आरोप लगा था.

पवन सिंह का फेमस गाना ”सानिया मिर्जा के कट नथुनिया” एक समय पर विवादों से घिरा हुआ था. इस गाने की रिलीज के बाद जमकर हंगामा भी हुआ था. पवन सिंह पर ये आरोप लगाया जा रहा था कि वो इस गाने से अश्लीलता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.

पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीज की लड़ाई हमेशा से सुर्खियों में रही है. इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब खेसारी अपने एक गाने में नए कलाकारों के लिए अपशब्द का प्रयोग करते नजर आए थे. उनकी ये हरकत पवन सिंह को बिल्कुल पसंद नहीं आइ थी और इसके बाद उन्होंने खेसारी को खूब खरी-खोटी सुनाई थी. फिर दोनों में कई दिनों तक सोशल मीडिया पर बहसबाजी चलती रही. हालांकि उनके बीच दोस्ती हो चुकी है.

अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद पवन सिंह एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ रिलेश्नशिप में आए थे जिसके बाद इन दोनों का रिश्ता काफी लम्बे समय तक चला.

इसके बाद पवन ने अचानक ज्योति सिंह से दूसरी शादी कर ली, जिसके अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने एक्टर पर शराब पीकर मारपीट करने और करियर बर्बाद करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे.
Also Read: अक्षरा सिंह संग ब्रेकअप के बाद Pawan Singh ने उन्हें किया था फोन, बोले- ऐसी कौन सी गलती हुई कि आपने…रिपोर्ट- पुष्पांजलि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










