Singham Again में दमदार होगा श्वेता तिवारी का रोल, अजय देवगन संग करेंगी एक्शन

Shweta Tiwari
Singham Again: श्वेता तिवारी सिंघम अगेन में अपने एक्टिंग का जलवा बिखरने के लिए पूरी तरह तैयार है. हालांकि रोहित शेट्टी की फिल्म में उनकी स्क्रीन टाइमिंग काफी कम है. अब श्वेता ने फिल्म में अपने कैरेक्टर और एक्सपीरियंस को लेकर बात की है.
Singham Again: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंघम अगेन में अपनी एक्टिंग से स्क्रीन पर आग लगाने के लिए तैयार हैं. मोस्ट अवेटेड फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें अजय देवगन, अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण जैसे स्टार्स हैं. अब श्वेता ने फिल्म में अपनी कम स्क्रीन टाइमिंग के बारे में बात की. साथ ही रोहित शेट्टी संग काम करने के एक्सपीरियंस और अपने कैरेक्टर को लेकर कई खुलासे किए.
सिंघम अगेन में खुफिया अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं श्वेता तिवारी
श्वेता ने न्यूज 18 संग बात करते हुए कहा, “मैं सिंघम अगेन में अजय देवगन सर के साथ एक खुफिया ऑफिसर की भूमिका निभा रही हूं. यह बहुत अच्छा एक्सपीरियंस था. मैंने शूटिंग पूरी कर ली है. मैं जानती हूं कि लोग एक बार फिर कहेंगे कि इसमें मेरी बहुत छोटी भूमिका है, लेकिन मैं कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनना चाहती थी. मैं एक फिल्म में इतने सारे स्टार्स के साथ दिखना चाहती थी. मैं इसे पॉजिटिव सेंस में देखती हूं.”
Also Read- Singham Again और Bhool Bhulaiyaa 3 की क्लैश पर अनीस बज्मी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- नुकसान तो होना ही…
Also Read- Singham Again की शूटिंग का BTS वीडियो आया सामने, रोहित शेट्टी ने दिखाई नए कश्मीर की खूबसूरत झलक
रोहित शेट्टी संग काम करने के एक्सपीरियंस पर बोली श्वेता
रोहित शेट्टी के बारे में बात करते हुए श्वेता ने कहा, ”वह बहुत फोकस्ड हैं और जानते हैं कि वह क्या कर रहे हैं. वह मल्टी टैलेन्टेड हैं और सबकुछ कर सकते हैं, जो वह करना चाहते हैं. वह ऐसे व्यक्ति भी नहीं हैं जो किसी स्टार के नखरों के आगे झुक जाएं.” उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में छोटा कदम रख रही हैं. उन्होंने कहा, “आपको छोटे कदम उठाने होंगे.
छोटे से रोक के बाद एकता कपूर ने मेन लीड का ऑफर दिया था- श्वेता तिवारी
एकता कपूर ने मुझे दूरदर्शन के एक शो में एक छोटी सी भूमिका में देखा था और फिर मुझे कसौटी जिंदगी की ऑफर किया. यह उनका बहुत प्यारा था. आज तक, मेरा मानना है कि यदि आपके पास टैलेंट है, तो आपको सफलता मिलने से कोई रोक नहीं सकता है.” श्वेता तिवारी को ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘हम तुम एंड देम’, ‘मैं हूं अपराजिता’, ‘मेरे डैड की दुल्हन’, ‘इंडियन पुलिस फोर्स’, ‘परवरिश – कुछ खट्टी कुछ मीठी’, ‘बेगुसराय’, ‘जाने क्या बात हुई’ और ‘कहानी घर घर की’ में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है.
Also Read- Singham Again की बदली रिलीज डेट, दिवाली 2024 पर होगा धमाका, रोहित शेट्टी बोले- शेर आतंक मचाता है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










