Singham Again: बड़े टैंकों के बीच कमांडो संग शूट करते दिखे अजय देवगन, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर होगी सिंघम…
Published by : Ashish Lata Updated At : 24 May 2024 4:37 PM
Singham Again
Singham Again: सिंघम अगेन की जबसे अनाउंसमेंट हुई है. तबसे फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शूट लोकेशन से कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए. अब रोहित शेट्टी ने कश्मीर शूटिंग शेड्यूल से अजय देवगन की कुछ शानदार फोटोज शेयर की है.
Singham Again: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन-दिनों कश्मीर में रोहित शेट्टी की ओर से निर्देशित फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग कर रहे हैं. फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब फिल्म निर्माता ने इंस्टाग्राम पर कश्मीर शूटिंग शेड्यूल से अजय की कुछ बेहतरीन फोटोज शेयर की. इसमें एक्टर चेहरे पर इंटेंस लुक रखते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने पुलिस की वर्दी भी पहन रखी है और चारो तरफ सेना का टैंक है. तस्वीर में कमांडो हाथ में राइफल लिए भी देखे जा सकते हैं.
रोहित शेट्टी ने शेयर किया अजय देवगन की फोटो
रोहित शेट्टी ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ”बाजीराव सिंघम! एसएसपी (एसओजी) विशेष अभियान समूह.. जम्मू एवं कश्मीर पुलिस…सिंघम फिर से…जल्द आ रहा है!” यहां इसकी जांच कीजिए. सोशल मीडिया पर जैसे ही फोटोज वायरल हुई फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया. “बेस्ट लुक अजय देवगन… इंतजार नहीं कर सकता.” दूसरे यूजर ने लिखा, ”रोहित सर… इस फिल्म के बाद #सूर्यवंशी2 चाहिए.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”रोहित सर एक बार टीजर डाल तो देर देखो धमाका.”
Read Also- Singham Again के सेट से दीपिका पादुकोण की तसवीरें हुई वायरल, पुलिस की वर्दी में दिखा सिंघम अवतार
Read Also- Don 3 से लेकर Singham Again तक, साल 2024 में इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे रणवीर सिंह
सिंघम अगेन से कई फोटोज और वीडियोज हो चुके हैं वायरल
हाल ही में कश्मीर से अजय देवगन की कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. कुछ तस्वीरों में अजय देवगन और रोहित शेट्टी दोनों सशस्त्र सीमा बल के जवानों से मिलते और उनके साथ समय बिताते नजर आए. इससे पहले सेट से एक फाइट सीन वायरल हुआ था. अजय को सड़क के बीच में लड़ाई करते देखा गया था. शूटिंग देखने के लिए भीड़ जमा हो गई थी.
सिंघम अगेन के स्टारकास्ट के बारे में
सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर भी होंगे, जिन्होंने हाल ही में फिल्म की शूटिंग पूरी की है. एक्टर ने पोस्ट कर लिखा, “रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का विलेन!!! मैंने ‘सिंघम अगेन’ पर अपना काम पूरा कर लिया है!!! मेरी 20वीं फिल्म और एक ऐसे निर्देशक के साथ मेरे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक, जो मास सिनेमा का बॉस है!!! मैं भारतीय सिनेमा की सबसे मनोरंजक फ्रेंचाइजी में से एक का हिस्सा बनकर धन्य महसूस कर रहा हूं. हम अपनी कड़ी मेहनत के जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर चमकने का इंतजार नहीं कर सकते!!!” सिंघम अगेन में करीना कपूर खान भी होंगी और दीपिका पादुकोण के रूप में पहली महिला सिंघम होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










