Don 3 से लेकर Singham Again तक, साल 2024 में इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे रणवीर सिंह

Updated:
विज्ञापन

साल 2023 जहां शाहरुख खान के नाम रही, उनकी कई एक्शन फिल्में रिलीज हुई. जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. ऐसे में साल 2024 रणवीर सिंह के नाम हो सकता है. जी हां एक्टर की कई मूवीज आने वाली है.

विज्ञापन
undefined

रणवीर सिंह बालीवुड के एक जाने माने अभिनेता हैं. जिन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं. रणवीर सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में यश राज बैनर के तले बनी ‘बैंड बाजा बारात’ के साथ की थी. जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

undefined

रणवीर सिंह ने अपने फिल्मी करियर में कई जानी मानी फिल्में की हैं. जिसमें ‘गली बॉय’, ’83’, ‘राम-लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’,’ पद्मावत’ जैसी फिल्में शामिल है.

undefined

पद्मावत में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था. इस किरदार के लिए उन्होंने अपने आपको 21 दिनों के लिए एक कमरे में बंद कर के बिना किसी से कोई बातचीत किए अपने रोल की तैयारी की थी.

undefined

उसी वर्ष में उन्होंने सिम्बा में भी काम किया था. इस फिल्म में उन्होंने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था. रोहित शेट्टी की ओर से निर्देशित मूवी को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था.

undefined

साल 2024 में रणवीर सिंह की झोली में कई फिल्में हैं. सबसे पहले फरहान अख्तर की ओर से निर्देशित फिल्म डॉन 3 पाइपलाइन में है. ये मूवी इस साल में अगस्त/सितंबर के आसपास फ्लोर पर जाने की उम्मीद है.

undefined

रणवीर सिंह इस फिल्म को एक बड़ी जिम्मेदारी मानते हैं, क्योकिं अमिताभ बच्चन और शाहरूख खान के बाद वह डॉन फिल्म फ्रेंचाइजी की तीसरी पीढ़ी होंगे.

Also Read: Animal: रणवीर सिंह ने फिल्म की सफलता पर कही ऐसी बात… जिसे सुनकर गहरी सोच में डूब गए थे संदीप रेड्डी वांगा
undefined

इसके अलावा रणवीर सिंह अजय देवगन के साथ सिंघम 3 में भी नजर आएंगे. यह फिल्म सिंघम फिल्म की तीसरी फ्रेंचाइजी होगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह फिल्म में छोटा सा कैमियो करेंगे.

undefined

रणवीर सिंह आने-वाले दिनों में शक्तिमान के रूप में भी नजर आ सकते है. इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर पिछले तीन साल से काम चल रहा था, अब फाईनल स्क्रिप्ट तैयार हो गया है. बेसिल जोसेफ सोनी पिक्चर्स इंडिया के साथ मिलकर साजिद नाडियाडवाला इसका निर्देशन करेंगे.

undefined

रणवीर सिंह कई साउथ निर्देशकों से भी बातचीत कर रहे और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा की वह जल्द ही किसी नई फिल्म में नजर आ सकते हैं. हालांकि ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी नहीं हुई है.

Also Read: Ranveer Singh: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं रणवीर सिंह, एक फिल्म के लिए इतना ज्यादा करते हैं चार्ज
विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola