Ranveer Singh: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं रणवीर सिंह, एक फिल्म के लिए इतना ज्यादा करते हैं चार्ज

Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Jul 2023 11:07 AM

विज्ञापन

Ranveer Singh

Ranveer Singh birthday: बॉलीवुड के दमदार एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्टर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. रणवीर ने साल 2010 में फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

विज्ञापन

Ranveer Singh Birthday: बॉलीवुड के दमदार एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्टर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. रणवीर ने साल 2010 में फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उसके बाद एक्टर ने कई बेहतरीन मूवीज में काम किया. हालांकि कुछ समय से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही. लेकिन फिर भी फैंस के लिए उनका क्रेज कम नहीं हुआ. चलिए आपको बताते है उनका नेट वर्थ.

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में

रणवीर सिंह इंडस्ट्री के बहुमुखी अभिनेताओं में से एक हैं. उनके पास ऐसे कई प्रोजेक्ट है, जो एक बार फिर से उन्हें बॉक्स ऑफिस का किंग बना देगा. खबरें है कि संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म बैजू बावरा में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट फिर काम करेंगे. हालांकि इसपर मेकर्स ने कोई आधिकारिक बयान जारी किया है. इसके अलावा एक्टर के पास ‘शक्तिमान’, फिल्म अन्नियन की हिंदी रीमेक में भी वो होंगे.

https://www.instagram.com/p/Co2D2RurDE1/?hl=en

जानें कितनी है रणवीर सिंह की कुल संपत्ति

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह की अनुमानित कुल संपत्ति $ 44 मिलियन है जो लगभग 334 करोड़ रुपये के बराबर है. कुछ समय पहले ही रणवीर ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ मुंबई में 5BHK घर खरीदा, जिसकी कीमत 22 करोड़ रुपये है. रणवीर सिंह 1.8 करोड़ रुपये की मर्सिडीज मेबैक, 3 करोड़ रुपये की लेम्बोर्गिनी उरुस, 3.2 करोड़ रुपये की एस्टन मार्टिन रैपिड और अन्य कारों के मालिक हैं.

https://www.instagram.com/p/Cmeb61BoMC1/?hl=en

एक फिल्म के लिए कितना करते है चार्ज?

फिल्मों में उनकी फीस को लेकर बात करें तो रणवीर सिंह एक फिल्म के लिए करीब 20 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए एक्टर ने 25 करोड़ रुपये की तगड़ी फीस ली है. वहीं, आलिया भट्ट ने इसके लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज किए है. ये फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 13 के टॉप 2 में सबसे पहले पहुंचा ये दमदार कंटेस्टेंट! नाम जानकर दर्शक हो जाएंगे खुश

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola