Singham Again और Bhool Bhulaiyaa 3 की क्लैश पर अनीस बज्मी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- नुकसान तो होना ही…

Published by : Ashish Lata Updated At : 20 Jun 2024 8:57 AM

विज्ञापन

Singham Again Bhool Bhulaiyaa 3

Singham Again Bhool Bhulaiyaa 3: रोहित शेट्टी ने बीते दिनों अनाउंस किया कि एक्शन-थ्रिलर सिंघम अगेन इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी. इसी दिन अनीस बज्मी की भूल भुलैया 3 की रिलीज भी निर्धारित है. अब दोनों मूवीज के क्लैश पर अनीस बज्मी ने चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

Singham Again Bhool Bhulaiyaa 3: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन अब दिवाली 2024 पर रिलीज होगी. ऐसा इसलिए क्योंकि सिंघम अगेन के मेकर्स अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’, अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ और जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ के साथ हो रहे क्लैश से बचना चाहते थे, लेकिन अब रोहित शेट्टी की एक्शन-थ्रिलर फिल्म का मुकाबला कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से होगा, क्योंकि ये हॉरर कॉमेडी भी दिवाली पर ही सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है.


भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन की क्लैश पर अनीज बज्मी ने तोड़ी चुप्पी
आपको बता दें कि पहले सिंघम अगेन स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने वाली थी. अब अनीस बज्मी ने भूल भुलैया 3 संग इसके क्लैश पर बात की है. एचटी सिटी को दिए एक इंटरव्यू में अनीस ने कहा कि क्लैश कभी भी अच्छा विचार नहीं है. डायरेक्टर ने कहा कि उन्होंने एक साल पहले ही भूल भुलैया 3 की रिलीज डेट की घोषणा कर दी थी और तब नहीं पता था कि ऐसा होने वाला है, अब कोई क्या ही कर सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि जब क्लैश होता है तो सभी प्रभावित होते हैं, नुकसान तो होता ही है.

Also Read- Singham Again: बड़े टैंकों के बीच कमांडो संग शूट करते दिखे अजय देवगन, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर होगी सिंघम…

Also Read- Singham Again के सेट से दीपिका पादुकोण की तसवीरें हुई वायरल, पुलिस की वर्दी में दिखा सिंघम अवतार

Also Read- Singham Again: अर्जुन कपूर ने विलेन की भूमिका निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में खूंखार…


क्या भूल-भूलैया की रिलीज डेट बदलेंगे मेकर्स
उन्होंने कहा कि यह प्रोडक्ट में विश्वास दिखाने के बारे में नहीं है, क्योंकि हर निर्देशक, अभिनेता और लेखक अपनी फिल्म के बारे में आत्मविश्वास से बात करते हैं. बज्मी ने यह भी खुलासा किया कि क्या वे भूल भुलैया 3 की रिलीज डेट बदलेंगे. उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी तक इसके बारे में नहीं सोचा है, क्योंकि उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट पहले ही तय कर ली थी. उन्होंने ये भी कहा कि अजय एक अच्छे दोस्त हैं और ये क्लैश किसी के वश में नहीं हैं. भूल भुलैया 3 में कार्तिक के साथ विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी हैं. वहीं, सिंघम अगेन में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ अहम भूमिकाओं में हैं.

Also Read- Singham Again की शूटिंग का BTS वीडियो आया सामने, रोहित शेट्टी ने दिखाई नए कश्मीर की खूबसूरत झलक

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola