Shriya Saran Birthday: जब आर माधवन को 'आई लव यू' कहने से पहले हंसने लगीं श्रेया, फिल्म से भी गंवाया हाथ
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 11 Sep 2024 7:34 AM
Shriya Saran Birthday: दृश्यम फिल्म में अपनी मासूमियत से ऑडियंस का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस श्रिया सरन का आज जन्मदिन है. वह जितनी टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं, उतनी ही अच्छी डांसर भी हैं.
Shriya Saran Birthday: बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली श्रिया सरन का आज 42वां जन्मदिन है. एक्ट्रेस का जन्म 11 सितंबर, 1982 को उत्तराखंड के हरिद्वार में हुआ था. श्रिया जितनी अच्छी एक्टर हैं, उतनी ही बेहतरीन डांसर भी हैं. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अपनी मासूमियत से ऑडियंस को अपना फैन बनाने वाली एक्ट्रेस, आर माधवन को एक सीन में आई लव यू बोलते-बोलते हंसने लगीं थी. ऐसे में आज उनके बर्थडे स्पेशल पर हम एक्ट्रेस की जिंदगी के कुछ ऐसी ही दिलचस्प किस्सों से रूबरू कराएंगे.
श्रिया सरन के बारे में
श्रिया सरन का जन्म हरिद्वार में हुआ था लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली में पूरी की. दरअसल, एक्ट्रेस के पिता पुष्पेंद्र सरन भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (भेल) में काम करते थे. वहीं, उनकी मां नीरजा सरन दिल्ली पब्लिश स्कूल में एक टीचर थीं. श्रिया का बचपन से ही डांस के प्रति काफी रुझान था. जिसे देखते हुए एक्ट्रेस के परिवार वालों ने उन्हें क्लासिकल और कंटेंप्रेरी डांस की ट्रेनिंग दिलवाई. अपने कॉलेज के दौरान एक्ट्रेस ने कई प्रतियोगिताओं में भी पार्ट लिया.
श्रिया सरन की मासूमियत ने लूटा फैंस का दिल
श्रिया सरन को कॉलेज के बीच ही रेणु नाथन के म्यूजिक एल्बम ‘थिरकती क्यूं हवा’ में काम करने का मौका मिला. इस बीच एक्ट्रेस को रामोजी फिल्म्स की एक साउथ फिल्म ‘इष्टम’ में भी काम करने का अवसर मिला. लेकिन सबसे ज्यादा पहचान एक्ट्रेस को बॉलीवुड फिल्म दृश्यम से मिली. इस फिल्म में एक्ट्रेस का शांत और मासूम सी हाउसवाइफ वाला अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया. इस फिल्म में वह अजय देवगन के साथ थीं.
आर माधवन को आई लव यू कहते हंसने लगीं
श्रिया सरन ने बॉलीवुड रोमांटिक फिल्म रहना है तेरे दिल के लिए भी ऑडिशन दिया था. वहां एक्ट्रेस को बस आर माधवन की आंखों में देखकर उन्हें आई लव यू कहना था. श्रिया ने जितनी बार आए माधवन की आंखों में उन्हें आई लव यू बोलने के लिए देखती, उतनी बार उनकी हंसी निकल जाती. जिसके बाद फिर क्या एक्ट्रेस के हाथों यह बॉलीवुड फिल्म मिस हो गई.
श्रिया सरन को जन्मदिन और बेहतर भविष्य के लिए प्रभात खबर की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










